Lucknow: मेरठ में 28 अप्रैल को 'लोकोत्सव' का भव्य आयोजन, लोक संस्कृति से रूबरू होगी युवा पीढ़ी। 

उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मेरठ

Apr 27, 2026 - 17:02
 0  9
Lucknow: मेरठ में 28 अप्रैल को 'लोकोत्सव' का भव्य आयोजन, लोक संस्कृति से रूबरू होगी युवा पीढ़ी। 
मेरठ में 28 अप्रैल को 'लोकोत्सव' का भव्य आयोजन, लोक संस्कृति से रूबरू होगी युवा पीढ़ी। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मेरठ में 28 अप्रैल को एक दिवसीय “लोकोत्सव” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से विश्वविद्यालय परिसर स्थित सत्यजीत रे प्रेक्षागृह में आयोजित होगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी ने बताया कि लोकोत्सव का उद्देश्य लोकगीत, लोकसंगीत और पारंपरिक सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगा।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कांता कर्दम की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से लोक संस्कृति की विविधता को मंच पर जीवंत करेंगे।

प्रमुख प्रस्तुतियों में शीशपाल (रोहतक) द्वारा हरियाणवी लोकनृत्य, नीता गुप्ता (मेरठ) का लोकगायन, अब्दुल हामिद (दिल्ली) की नट कला, रंजना नैब (सहारनपुर) द्वारा ‘लोक में कृष्ण’, गौरव साहा (मेरठ) द्वारा ‘लोक में राम’ और सुखबीर सिंह (मथुरा) का अलगोजा वादन शामिल रहेगा।

कार्यक्रम में एक साहित्यिक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोक साहित्य और भाषाई परंपराओं पर गहन विचार-विमर्श होगा। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. विमलेश कांति वर्मा मौजूद रहेंगे, जबकि विशिष्ट वक्ताओं में प्रो. कुसुमलता मलिक और सुनंदा वर्मा शामिल होंगी।

अतुल द्विवेदी ने बताया कि लोक जीवन में सांस्कृतिक परंपराओं का अत्यंत महत्व है और इन्हें संरक्षित कर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। “लोकोत्सव” इसी दिशा में एक सशक्त प्रयास है, जो कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ आम जनमानस को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करेगा।

Also Read- हमारे उम्मीदवारों पर हाथ उठाने वालों का हिसाब करेगी नई सरकार, पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की हुंकार, असम के मुख्यमंत्री ने कहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।