Sambhal: मेहंदी बनी मुसीबत! फिंगरप्रिंट न आने पर हाजियों को लौटाया जा रहा, सम्भल के हज ट्रेनर की अहम अपील। 

सम्भल से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आई है। ज़िला हज ट्रेनर हाजी नदीम ने हाजियों को सख्त

By INA News Desk
Apr 27, 2026 - 17:31
174 Views
Sambhal: मेहंदी बनी मुसीबत! फिंगरप्रिंट न आने पर हाजियों को लौटाया जा रहा, सम्भल के हज ट्रेनर की अहम अपील। 
हाजी नदीम, जिला हज ट्रेनर

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आई है। ज़िला हज ट्रेनर हाजी नदीम ने हाजियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि छोटी सी लापरवाही उनके सफर को मुश्किल में डाल सकती है। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब के एयरपोर्ट्स पर कई हाजियों को सिर्फ इसलिए वापस कर दिया जा रहा है क्योंकि उनके फिंगरप्रिंट मैच नहीं हो पा रहे हैं।

हाजी नदीम के मुताबिक, इसका सबसे बड़ा कारण मेहंदी है। उन्होंने कहा कि “ज्यादातर हाजी ज्यादा मेहंदी लगाकर जाते हैं, जिससे उनके फिंगरप्रिंट स्कैन नहीं हो पाते और इमिग्रेशन में दिक्कत आती है।” सऊदी अरब में नियम बेहद सख्त हैं, ऐसे में छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है। उन्होंने सभी हाजियों, खासकर महिलाओं से अपील की है कि यात्रा से पहले मेहंदी लगाने से बचें। इसके अलावा फोटोग्राफी को लेकर भी सख्त नियम लागू हैं। काबा शरीफ और मस्जिद-ए-नबवी के अंदर फोटो खींचने पर 10,000 रियाल तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। हाजी नदीम ने कहा कि हाजी इन पवित्र स्थानों की मर्यादा बनाए रखें और किसी भी तरह की फोटोग्राफी से बचें। इस साल सम्भल से कुल 502 हाजी हज के लिए जाएंगे, जिनमें से अब तक करीब 128 हाजी रवाना हो चुके हैं। 20 मई तक हज यात्रियों की फ्लाइट्स निर्धारित हैं। प्रशासन और हज ट्रेनरों की अपील है कि सभी यात्री नियमों का पालन करें, ताकि उनकी पवित्र यात्रा बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।

Also Read- Sambhal: PM मोदी के उद्घाटन से पहले अलर्ट मोड में सम्भल, गंगा एक्सप्रेसवे पर कड़ी सुरक्षा—हर पॉइंट पर पुलिस तैनात।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow