Lucknow: नव नियुक्त खण्ड विकास अधिकारी गांवों के विकास को नई गति दें- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नव नियुक्त खण्ड विकास अधिकारियों को शुभकामनाएं देते

May 20, 2026 - 20:16
33 Views
Lucknow: नव नियुक्त खण्ड विकास अधिकारी गांवों के विकास को नई गति दें- केशव प्रसाद मौर्य
नव नियुक्त खण्ड विकास अधिकारी गांवों के विकास को नई गति दें- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नव नियुक्त खण्ड विकास अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वे अपनी प्रतिभा, क्षमता और प्रशासनिक दक्षता का भरपूर उपयोग करते हुए ग्रामीण जनता की सेवा पूरे समर्पण भाव से करें तथा गांवों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी ग्रामीण विकास  की अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांवों में सरकार की योजनाओं का वास्तविक क्रियान्वयन उन्हीं के माध्यम से होता है। इसलिए सभी अधिकारी ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि  डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला एवं युवा कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वयं सहायता समूह, ग्रामीण सड़क, स्वच्छता, पेयजल तथा आजीविका से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी केवल सरकारी कर्मचारी के रूप में नहीं, बल्कि जनसेवक के रूप में कार्य करें। ग्रामीण जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास से ही प्रदेश और देश का विकास संभव है।

श्री मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नव नियुक्त खण्ड विकास अधिकारियों का नियमानुसार प्रशिक्षण शीघ्र कराया जाए तथा उन्हें नियमानुसार फील्ड में तैनाती सुनिश्चित करें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के माध्यम से चयनित खण्ड विकास अधिकारियों में से 42 अधिकारियों ने मंगलवार को जवाहर भवन स्थित आयुक्त कार्यालय, ग्राम्य विकास  विभाग में आयुक्त ग्राम्य विकास जी.एस. प्रियदर्शी के समक्ष अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत की।

इस अवसर पर आयुक्त ग्राम्य विकास  जी एस  प्रियदर्शी ने नव नियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा ग्रामीण विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करें।नव चयनित अधिकारियों ने भी पूर्ण समर्पण एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने तथा ग्रामीण विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

Also Read- 'बचत' की राह- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बड़ा फैसला- सरकारी बेड़े में 50 प्रतिशत कटौती और 'वर्क फ्रॉम होम' पर जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow