Hardoi News: 15 जून तक नये वाहनों की बिक्री एवं पंजीयन नहीं किया जायेगा - संजीव कुमार सिंह

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संजीव कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि जनवरी से मार्च 2025 के मध्य वाहन पंजीयन हेतु ....

May 16, 2025 - 15:57
53 Views
Hardoi News: 15 जून तक नये वाहनों की बिक्री एवं पंजीयन नहीं किया जायेगा - संजीव कुमार सिंह

Hardoi News: सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संजीव कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि जनवरी से मार्च 2025 के मध्य वाहन पंजीयन हेतु लम्बित आवेदनो वाले प्रदेश के शीर्ष 50 डीलरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, परन्तु 15 मई 2025 तक 50 डीलरों में से सबसे खराब प्रगति वाले 05 डीलरो के ट्रेड सर्टिफिकेट 01 माह अर्थात 15 जून 2025 तक के लिए निलम्बित कर दिये गये है। 

Also Read- Hardoi News: खर पतवार से बचने के लिए ट्राईकोडर्मा हारजेनियम का करें छिड़काव - विनीत कुमार

और उपरोक्त डीलरो में जनपद से concept automobile का ट्रेड 15 जून 2025 तक निलम्बित किया गया है और इस अवधि में इनके द्वारा नये वाहनों की बिक्री एवं पंजीयन नहीं किया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow