NSG ने मॉक ड्रिल कर हर हालात से निपटने को शक्ति प्रदर्शन किया, पूरी तरह से सुरक्षित है महाकुम्भ

एनएसजी की टीमों ने दो दिशाओं से ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ ने जलमार्ग और सड़क मार्ग से लक्ष्य तक पहुंचकर बंधकों को सुरक्षित मुक्त कराते हुए सीबीआरएन (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर) खतरे...

Jan 11, 2025 - 23:31
 0  28
NSG ने मॉक ड्रिल कर हर हालात से निपटने को शक्ति प्रदर्शन किया, पूरी तरह से सुरक्षित है महाकुम्भ

सार-

  • महाकुम्भ : जल, थल और नभ से टिकी हैं सुरक्षा एजेंसियों की निगाहें, चाक चौबंद 
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुरक्षित महाकुम्भ को लेकर NSG ने किया मॉक ड्रिल
  • बोट क्लब पर NSG और एनडीआरएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन में बंधकों को छुड़ाया 

By INA News Maha Kumbh Nagar.

महाकुंभ 2025 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस, कुम्भ मेला पुलिस, NSG, एटीएस, एनडीआरएफ, और अन्य पैरामिलिट्री फोर्सेज ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉक ड्रिल का अभ्यास कर रहे हैं। शनिवार को प्रयागराज के बोट क्लब पर NSG, यूपी एटीएस (एंटी-टेररिज्म स्क्वाड), एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स), और जल पुलिस ने एक संयुक्त मॉक ड्रिल की।इस ड्रिल में एक आतंकवादी हमले का सीन क्रिएट किया गया। जिसमें डर्टी बम का खतरा और बंधकों को छुड़ाया गया। NSG की टीमों ने दो दिशाओं से ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ ने जलमार्ग और सड़क मार्ग से लक्ष्य तक पहुंचकर बंधकों को सुरक्षित मुक्त कराते हुए सीबीआरएन (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर) खतरे को बेअसर करने का प्रदर्शन किया।

मॉक ड्रिल में NSG ने किया बेहतर सुरक्षा क्षमता का प्रदर्शनNSG कमांडो ने मॉक ड्रिल के दौरान आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए श्रद्धालुओं को छुड़ाने, बम ब्लास्ट से लोगों को बचाने और एक जिंदा बम को निष्क्रिय करने का प्रदर्शन किया। NSG की पांच टुकड़ियां महाकुंभ में तैनात रहेंगी। ये टीमें डर्टी बम, फिदायीन हमले और केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर खतरों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं।

NSG कमांडो के प्रमुख हथियार
MP5
AK-47
कार्नर शॉट गन
ग्लोक 17

एनडीआरएफ की केमिकल अटैक से निपटने की तैयारीमहाकुंभ मेले में केमिकल अटैक की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमों ने भी मॉक ड्रिल की। इस दौरान आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने की योजना को परखा गया।एनडीआरएफ की टीमें केमिकल और अन्य खतरों के प्रभाव को कम करने और राहत कार्यों में दक्षता साबित कर रही हैं। महाकुंभ में सुरक्षा के लिए भारतीय वायुसेना के MI-7 हेलिकॉप्टर को भी तैनात किया गया है। यह हेलिकॉप्टर निगरानी, आपात स्थिति में प्रतिक्रिया, और बचाव कार्यों में अहम भूमिका निभाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow