हरदोई की धरती से कह रहा हूं कि अखिलेश 2027 छोड़ दें, 2047 के बारे में भी न सोचें- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) अपनी साइकिल 2047 तक के लिए सैफई ले जाएं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है और इसी अनुसार कार्य भी हो रहे हैं। खुद को कार्यकर्ता पह....
मुख्यांश-
- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुछ लोग 2027 के सत्ताधीश अखिलेश की होर्डिंग लगवा रहे हैं
- केंद्र और राज्य सरकार की उपलिब्धयां बताते हुए कहा कि महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। सभी लोग आइएगा
- संबोधन के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुंभ में स्नान करते हैं
- मैं वो शेर हूं जो देखता सब रहता है और मौके पर शिकार करना नहीं छोड़ता- नरेश अग्रवाल
By INA News Hardoi.
बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सबसे बड़े पुजारी हम भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी दलितों, पिछड़ों की दुश्मन है। यह बात केशव प्रसाद मौर्य(Keshav Prasad Maurya) ने शनिवार को हरदोई(Hardoi) के गांधी मैदान में कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली विधासनभा चुनाव में कमल खिलने जा रहा है। केशव प्रसाद मौर्य(Keshav Prasad Maurya) ने दिल्ली की आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठे वादों से बार-बार जनता को बरगलाया नहीं जा सकता। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली को विश्व की सबसे सुंदर राजधानी डबल इंजन की सरकार ही बना सकती है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य(Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि कुछ लोग 2027 के सत्ताधीश अखिलेश की होर्डिंग लगवा रहे हैं।
हरदोई(Hardoi) की धरती से कह रहा हूं कि अखिलेश 2027 छोड़ दें, 2047 के बारे में भी न सोचें। पीडीए तो परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) अपनी साइकिल 2047 तक के लिए सैफई ले जाएं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है और इसी अनुसार कार्य भी हो रहे हैं। खुद को कार्यकर्ता पहले और उपमुख्यमंत्री बाद में बताते हुए केशव मौर्य ने कहा कि व्यस्तताओं के बीच यहां के लिए समय निकाला, क्योंकि यहां कार्यकर्ता समागम था। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों ने भ्रम फैलाकर प्रदेश में हमारा प्रदर्शन कुछ कमजोर किया। हरियाणा, महाराष्ट्र के विधानसभा और प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों का भ्रम टूट चुका है। कहा कि भाजपा दिल्ली भी जीतेगी और मिल्कीपुर का उपचुनाव भी।
केंद्र और राज्य सरकार की उपलिब्धयां बताते हुए कहा कि महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। सभी लोग आइएगा। इस बीच पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल(Naresh Agrawal) अपने पुराने अंदाज में ही नजर आए। उन्होंने बेबाक शब्दों में कहा भी कि लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बोल रहा हूं। कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही थी, लेकिन फिर भी हरदोई(Hardoi) नितिन ने ही जीती। हरदोई(Hardoi) सीट भाजपा तब जीती जब हम भाजपा में आए। मेरी कुंडली में यश के साथ अपयश भी लिखा है। जिसको लड़ाता हूं, जिताता हूं और फिर गाली भी खाता हूं। उन्होंने खुद के लिए कहा कि मैं वो शेर हूं जो देखता सब रहता है और मौके पर शिकार करना नहीं छोड़ता। कहा कि चुनाव जीतने हारने स कोई नेता नहीं बनता। नेता वह होता है जो जनता के दिल में रहता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) कुंभ को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन जब अखिलेश मुख्यमंत्री थे 2013 में तब कुंभ की जिम्मेदारी आजम खां को सौंप दी थी। तब अव्यवस्थाओं के कारण दुर्घटनाएं हुई थीं।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य(Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि प्रयागराज के महाकुंभ में 144 साल बाद ऐसा शुभ और दुर्लभ मुहूर्त में आयोजित हो रहा है। उन्होंने सबको महाकुंभ में आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि इस बार यहां पर 40 से 50 करोड़ लोग पहुंच रहें हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) लगातार व्यवस्था पर उंगली उठा रहे हैं। हरदोई(Hardoi) में अपने संबोधन के दौरान केशव प्रसाद मौर्य(Keshav Prasad Maurya) ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुंभ में स्नान करते हैं। कर्मचारियों को कुर्सी पर बैठाकर खुद जमीन पर बैठकर कर्मचारियों के चरण धोकर सम्मान करते हैं। जबकि अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) और उनके मित्र राहुल गांधी यह नहीं कर सकते हैं। ज्ञात हो कि कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हरदोई(Hardoi) में सदर विधायक राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल के जरिये किया गया था। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य(Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि कोई भी चुनाव कार्यकर्ता के बगैर नहीं लड़ा जा सकता है।
2017 में हरदोई(Hardoi) जनपद में एक सीट हमारी रह गई थी लेकिन अब नितिन अग्रवाल भी हमारे हो गए हैं।हरदोई(Hardoi) में अब सभी सीट भारतीय जनता पार्टी के पास है। केशव प्रसाद मौर्य(Keshav Prasad Maurya) ने हरियाणा चुनाव का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। केशव प्रसाद मौर्य(Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम पर चर्चा करने लग गई थी लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता अर्जुन की भांति निशाना लगाए हुए बैठा था।भारतीय जनता पार्टी का नारा था मेरा बूथ सबसे मजबूत और यह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कर दिखाया। महाराष्ट्र की सबसे बड़ी विजय भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन के खाते में आई है।यह जीत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य(Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि कुछ लोग 2027 के सत्ताधीश अखिलेश की होर्डिंग लगवा रहे हैं। हरदोई(Hardoi) की धरती से कह रहा हूं कि अखिलेश 2027 छोड़ दें, 2047 के बारे में भी न सोंचें। पीडीए तो परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है।
अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) अपनी साइकिल वर्ष 2047 तक के लिए सैफई ले जाएं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारतका लक्ष्य रखा है और इसी अनुसार कार्य भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) बौखलाए हुए हैं और इसलिए उलूल जुलूल बात करते हैं। उन्हें डाॅक्टर से इलाज कराना चाहिए। इस बीच संचालन नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला ने किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य(Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि हरदोई(Hardoi) में 2014 में भी कार्यकर्ताओं ने जिताया था।नरेश अग्रवाल(Naresh Agrawal) सही कह रहे हैं कि 2017 में एक सीट रह गई थी लेकिन अब वह सीट भी हमारी हो गई है। नितिन अग्रवाल हमारे हो गए हैं।
हरदोई(Hardoi) में कमल ही कमाल है। केशव प्रसाद मौर्य(Keshav Prasad Maurya) ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि 2027 का चुनाव आ रहा है और समाजवादी पार्टी के मुखिया अपने कार्यकर्ताओं से सत्ताहीन होने की होल्डिंग लगवा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य(Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि 27 के चुनाव में अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) 47 के चुनाव की भी ना सोचे यह मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का कार्य करेंगे और तीसरी बार सरकार बनने पर देश को देश की तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाएंगे।जनसभा को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, भाजपा के जिला प्रभारी शंकरलाल लोाधी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, मिश्रिख सांसद अशोक रावत, एमएलसी अशोक अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
What's Your Reaction?











