Hathras News: भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों विषय पर प्रोफेशनल मीट का हुआ आयोजन। 

अलीगढ़ रोड स्थित बी एल एस इंटरनेशनल स्कूल में केन्द्र में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के...

Jun 13, 2025 - 19:09
81 Views
Hathras News: भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों विषय पर प्रोफेशनल मीट का हुआ आयोजन। 
मंचासीन जनप्रतिनिधि 
हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित बी एल एस इंटरनेशनल स्कूल में केन्द्र में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में  विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों विषय पर आयोजित प्रोफेशनल मीट का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में किया गया। 
मुख्य अतिथि के रूप में हाथरस लोकसभा के सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि,अलीगढ़ सदर विधायक मुक्ता राजा, पूर्व सांसद बदायूं संघमित्रा मोर्य रही। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के  छवि  चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित की गई जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी सभी अतिथियों को पटका  पहनकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया,कार्यक्रम को सशक्त भारत सुरक्षित भारत विषय पर संबोधित करते हुए हाथरस लोकसभा सांसद अनूप वाल्मिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्षों के नेतृत्व में "सशक्त भारत सुरक्षित भारत" को सपना साकार हुआ है, जहां आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई की गई है।
कार्यक्रम में सेवा सुशासन गरीब कल्याण की 11 साल विषय पर बोलते हुए बदायूं की पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में जहां नारी शक्ति विकास की परिधि से निकलकर केंद्र में आई है, मध्यम वर्ग को रोजमर्रा की ज़िंदगी में सम्मान मिला है और साहसिक सुधारों ने व्यापार को नई उड़ान दी है। कार्यक्रम को हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर ने भी संबोधित किया,व  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow