Hathras News: जनता की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता - एसडीएम सदर

प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता के साथ साथ जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पहली प्राथमिकता रहेगी। यह बात उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह ...

Jun 13, 2025 - 18:59
72 Views
Hathras News: जनता की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता - एसडीएम सदर
उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह
हाथरस। प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता के साथ साथ जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पहली प्राथमिकता रहेगी। यह बात उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह ने  हमारे  संवाददाता के साथ साझा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को बार-बार तहसील के चक्कर न काटने पड़े।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि वे नगर की प्रमुख समस्याओं पर पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उप जिलाधिकारी राजबहादुर सिंह अपनी जनकल्याणकारी कार्यशैली के चलते आमजन में काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों व कर्मचारियों को लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow