Udham Singh Nagar News: मधुमक्खियां के हमले से एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा हो कोहराम। 

खबर है ऊधम सिंह नगर के बाजपुर  बॉर्डर से सटे जिला रामपुर की तहसील स्वार के पुशबड़ा गुरुद्वारा साहिब के पास छत के छज्जे पर लगे मधुमक्खियां के...

Nov 28, 2024 - 12:08
58 Views
Udham Singh Nagar News: मधुमक्खियां के हमले से एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा हो कोहराम। 

रिपोटर- आमिर हुसैन 

खबर है ऊधम सिंह नगर के बाजपुर  बॉर्डर से सटे जिला रामपुर की तहसील स्वार के पुशबड़ा गुरुद्वारा साहिब के पास छत के छज्जे पर लगे मधुमक्खियां के छत्ते से शहद निकाल रहे पिता-पुत्र पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान पिता का सीढ़ियों से अचानक पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बेटा बाल बाल बच गया।

इस दौरान घायल पिता को आनन-फानन में परिजनों द्वारा बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।आपको बता दें कि बुधवार रात गद्दी नगली स्वार निवासी 55 वर्षीय करन सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह स्वार में स्थित पुशबड़ा गुरुद्वारा साहिब में छत के छज्जे पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से शहद निकाल रहा था। बेटे रंजीत ने मधुमक्खियों को भगाने के लिए छत के नीचे पुआल जलाकर धुआं कर रखा था। धुएं से हटीं मधुमक्खियों के झुंड ने करन सिंह पर हमला कर दिया।

Also Read- Political News: सीएम पद के लिए हेमंत सोरेन लेंगे आज शपथ, ये दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद।

बचाव के लिए जैसे ही सीढ़ी से पीछे हटा तो पैर फिसलने के कारण जमीन पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। घटना में मधुमक्खियों के डंक से शरीर का अधिकांश हिस्सा जख्मी हो गया था। जबकि उसका बेटा बाल-बाल बच गया। आनन- फानन में परिजन उपचार के लिए उसे बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के अस्पताल से शव ले गए। वहीं घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी हासिल की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow