Ayodhya News: राममंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा का एक वर्ष- रामलला के दर्शन को उमड़े भक्त, आध्यात्मिक परिधि में कृपा पात्र बनेगे प्रभु श्रीराम के भक्त।
राम मंदिर Raam Mandir के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आज पहली वर्षगांठ है। इस मौके पर दूर-दराज से लोग अयोध्या में....

By INA News Ayodhya.
अयोध्या राम मंदिर Ayodhya Raam Mandir में रामलला की मूर्ति की स्थापना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर Ayodhya Raam Mandir की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल आज पूरे हो गए। राम मंदिर Raam Mandir वर्तमान समय में लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। राम मंदिर Raam Mandir के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आज पहली वर्षगांठ है।
इस मौके पर दूर-दराज से लोग अयोध्या में रामलला Ramlala के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। खराब मौसम के बावजूद यहां पर आने वाले राम भक्त काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस पावन मौके पर भगवाान राम की विशेष पूजा अर्चना का इंतजाम लगभग सभी मंदिरों में होने वाला है। हालांकि, हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 जनवरी को राम मंदिर Raam Mandir प्राण प्रतिष्ठा को एक साल पूरा हो चुका है। क्योंकि, 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ था। इसलिए इंग्लिश कैलेंडर के अनुसार, 22 जनवरी को राम मंदिर Ayodhya Raam Mandir प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ मनाई जाएगी। ऐसे में अपना घर पर भी आप भगवान राम की विधिवत पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण तो होती ही हैं साथ ही व्यक्ति को मानसिक शांति भी मिलती हैं।
दरअसल, रामलला Ramlala की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ हिंदू पंचांग के अनुसार मनाई जाती है। पिछले साल 22 जनवरी को जो मुहूर्त था, उसके अनुसार इस वर्ष ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ 11 जनवरी को पड़ रही थी, इसलिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस वर्ष 11 से 13 जनवरी तक तीन दिवसीय उत्सव मनाने का निर्णय लिया था। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि 22 जनवरी 2025 को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ का उत्सव नहीं मनाया जाएगा, क्योंकि यह उत्सव पहले ही 11 जनवरी को मनाया जा चुका है।
वास्तव में, रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ भारतीय काल गणना के अनुसार मनाई जाएगी। 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Chief Minister Yogi Adityanath की उपस्थिति में राम मंदिर Ayodhya Raam Mandir में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। यह एक ऐतिहासिक क्षण था, जिसने देश भर के राम भक्तों को भावविभोर कर दिया था।
इस अवसर पर पूरे देश में उत्सव का माहौल था और अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सजी हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी PM Modi ने इस अवसर पर अपने संबोधन में इसे एक नए युग की शुरुआत बताया था। 11 जनवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय उत्सव में कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अवसर पर अयोध्या में उपस्थित रहेंगे और कार्यक्रमों में भाग लेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust द्वारा आयोजित इस उत्सव में देश के कई बड़े संत भी शामिल होंगे। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और आरती का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें रामलीला और भजन-कीर्तन शामिल होंगे।
Also Read- विशेष लेख (संस्मरण) महाकुम्भ: मेरी यादों में कुंभ- गंगे तव दर्शनात मुक्ति।
आप भी अपने घर पर विधिवत पूजन कर सकते हैं। इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान देना न भूलें। यदि संभव हो, तो अपनी सामर्थ्यानुसार गरीबों के लिए भंडारा आयोजित करें। यदि यह संभव नहीं है, तो किसी भंडारे में जाकर दान करें। सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि के बाद ब्रह्म मुहूर्त में रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। इसके बाद राम को पंचामृत से स्नान करने के बाद उन्हें नए वस्त्र पहनाएं। इसके बाद घी का दीपक जलाएं और घर पर ही अखंड श्री रामचरितमानस का पाठ करें। इसके अलावा आप सुंदरकांड का पाठ भी कर सकते हैं।
इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही परिवार के सभी सदस्य मिलकर भगवाान राम के नाम का कीर्तन करें। साथ ही जो भी इच्छा आपके मन में हैं उन्हें अपने मन में रखकर भगवान राम के मंत्रों का जप करें। रामजी के गायत्री मंत्र ओम दाशरथये विद्महे जानकी वल्लभाय धी महि तन्नो रामः प्रचोदयात् ॥ का कम से कम 108 बार जप करें।
बता दें कि अयोध्या के एसपी सिटी मधुसूदन सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि अयोध्या में रामलला Ramlal की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा हो सकता है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से खास इंतजाम किए गए हैं। हमारे पास पुलिस बल उपलब्ध है।
What's Your Reaction?






