Hardoi: ऑपरेशन स्माइल- संडीला पुलिस ने चार वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन स्माइल” के

Aug 20, 2026 - 18:18
7 Views
Hardoi: ऑपरेशन स्माइल- संडीला पुलिस ने चार वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

हरदोई। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन स्माइल” के तहत थाना संडीला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गुमशुदा चार वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को अब्दुल अलीम पुत्र अब्दुल नजीर, निवासी कैला, थाना रहीमाबाद, जनपद हरदोई ने थाना संडीला में सूचना दी कि उनका चार वर्षीय पुत्र दोपहर करीब 12:30 बजे आरबी हॉस्पिटल, लखनऊ रोड संडीला से निकलकर कहीं चला गया। परिजनों ने बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

सूचना मिलते ही थाना संडीला पुलिस ने बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए टीम गठित की। पुलिस ने स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने थाना संडीला पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
पुलिस टीम में थाना प्रभारी अनुराग सिंह, कांस्टेबल सागर, कांस्टेबल संजय सिंह और महिला कांस्टेबल प्रियंका राजपूत शामिल रहीं।

Also Read- CM Yogi Agra Visit: आगरा से 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ, 10 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow