Hardoi: दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत के मामले में पति व ससुर गिरफ्तार

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप में पिहानी पुलिस ने पति और ससुर

Aug 20, 2026 - 18:47
9 Views
Hardoi: दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत के मामले में पति व ससुर गिरफ्तार

पिहानी/हरदोई। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप में पिहानी पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत से संबंधित मुकदमा दर्ज था।

पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त 2026 को खीरी जनपद निवासी विनोद गुप्त ने पिहानी थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि उनकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर उसके पति हिमांशु गुप्त, ससुर अशोक कुमार गुप्त और अन्य लोगों द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित किया गया तथा फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में पिहानी थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 419/26 के तहत धारा 85/80(2) बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद आरोपी हिमांशु गुप्त पुत्र अशोक कुमार गुप्त और अशोक कुमार गुप्त पुत्र रामचंद्र गुप्त, निवासी ग्राम रैंगई, थाना पिहानी, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष त्यागी, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार और कांस्टेबल विजय भारती शामिल रहे।

Also Read- Chatra Crime News: चतरा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक की भीड़ की पिटाई से मौत, पुलिस जांच शुरू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow