Hardoi: अतरौली पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार

अतरौली थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में वांछित नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार,

Aug 20, 2026 - 18:56
6 Views
Hardoi: अतरौली पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार

हरदोई: अतरौली थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में वांछित नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को पीड़िता ने थाना अतरौली में तहरीर देकर आरोपी पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 118(1) का लोप करते हुए धारा 74 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद अतरौली पुलिस टीम ने मामले में नामजद आरोपी पुष्कर तिवारी उर्फ दिनेश तिवारी, निवासी ग्राम दलानगर, थाना अतरौली, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।  गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, कांस्टेबल मनीष कुमार और महिला कांस्टेबल नीतू शामिल रहीं।

Also Read- Hyderabad Cyber Crime DCP Transfer: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट और Meta इंडिया हेड पर FIR के बाद DCP अरविंद बाबू हटाए गए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow