Sitapur: विश्व युवा कौशल दिवस पर उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं का हुआ सम्मान।

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

Jul 16, 2026 - 10:52
24 Views
Sitapur: विश्व युवा कौशल दिवस पर उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं का हुआ सम्मान।
विश्व युवा कौशल दिवस पर उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं का हुआ सम्मान।

सीतापुर/ विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी एवं नगर विकास राज्यमंत्री के प्रतिनिधि ऋषभ राठौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार विभिन्न ट्रेडों के कौशल मॉडल एवं तकनीकी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी तकनीकी दक्षता, नवाचार तथा रचनात्मक सोच की सराहना की। आयोजित विशेष व्याख्यान में युवाओं को आधुनिक औद्योगिक तकनीक, डिजिटल कौशल, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), उद्यमिता, रोजगार की बदलती आवश्यकताओं और व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में डीआरडीओ, बीएचईएल, रेलवे लोको पायलट, बीआरओ सहित विभिन्न संस्थानों में चयनित तथा स्वरोजगार स्थापित 44 उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षुओं को निरंतर सीखने, आधुनिक तकनीक अपनाने और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. दीक्षा जोशी ने कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता ही सफलता की कुंजी है। वहीं संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ. नुपूर कश्यप ने कहा कि विश्व युवा कौशल दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर, सक्षम और रोजगारोन्मुख बनाने का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि कौशल विकास विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी राहुल गोड, दि सक्सेरिया बिसवां शुगर फैक्ट्री के प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) संतोष कुमार सिंह, मधु इंडिया डेको लिमिटेड के प्रतिनिधि एम. खान, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे। समापन पर सभी ने कौशल विकास, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया तथा अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Also Read- यूवको ने सैलून की दुकान से बाहर बुलाकर जमकर की मारपीट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow