Sitapur: स्टडी प्वाइंट इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण, छात्रों को वितरित किए गए फलदार व औषधीय पौधे।

वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के अंतर्गत स्टडी प्वाइंट इंटर कॉलेज, खैराबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

Jul 16, 2026 - 10:47
30 Views
Sitapur: स्टडी प्वाइंट इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण, छात्रों को वितरित किए गए फलदार व औषधीय पौधे।
स्टडी प्वाइंट इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण, छात्रों को वितरित किए गए फलदार व औषधीय पौधे।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

खैराबाद / सीतापुर वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के अंतर्गत स्टडी प्वाइंट इंटर कॉलेज, खैराबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व शिक्षक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अशोक कुमार प्रजापति ने कहा कि "पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर हैं।" उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कक्षा 11 एवं 12 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। इनमें क्षितिज कंबोज, अनस अहमद खान, अब्दुल कादिर सिद्दीकी, शिवांशु शुक्ला और सिद्धांत बाजपेई सहित अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक हाजी सैय्यद आमिर मियां रिज़वी, सह-प्रबंधक लुबना रिज़वी, प्रधानाचार्य अमीकरन अवस्थी, उपप्रधानाचार्य के.पी. श्रीवास्तव, नीरज कुमार तथा अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया। इसी अभियान के तहत एम. अल्लामा फ़ज़ले हक़ खैराबादी मेमोरियल कॉलेज, खैराबाद तथा कंपोजिट विद्यालय नेवादा देवमन में भी प्रधानाध्यापक काज़िम हुसैन एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं को आम, अमरूद, अनार, कटहल, नींबू, जामुन, अशोक, नीम, आंवला और शतावर सहित विभिन्न फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे वितरित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण को बढ़ावा देना तथा किसानों एवं आमजन को उपयोगी पौधों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के अंत में अशोक कुमार प्रजापति ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Ram Mandir Trust News: कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, रागिनी नायक बोलीं- चंदा चोरी पर मौन क्यों?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow