Sitapur: डीएम ने वीएचएसएनडी सत्र और विद्यालय निरीक्षण में मिलीं खामियां, एएनएम पर कार्यवाही के निर्देश।

जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने विकासखंड खैराबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दहेलिया श्रीरंग में संचालित वीएचएसएनडी

Jul 16, 2026 - 10:39
33 Views
Sitapur: डीएम ने वीएचएसएनडी सत्र और विद्यालय निरीक्षण में मिलीं खामियां, एएनएम पर कार्यवाही के निर्देश।
डीएम ने वीएचएसएनडी सत्र और विद्यालय निरीक्षण में मिलीं खामियां, एएनएम पर कार्यवाही के निर्देश।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

खैराबाद सीतापुर जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने विकासखंड खैराबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दहेलिया श्रीरंग में संचालित वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं, उपकरणों और अभिलेखों की गहन जांच की गई। निरीक्षण में संविदा एएनएम लक्ष्मी अपने कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की समुचित जानकारी नहीं दे सकीं। साथ ही वीएचएसएनडी सत्र में आवश्यक उपकरण भी पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं मिले। अभिलेखों में भी कई कमियां और अपूर्ण प्रविष्टियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए एएनएम लक्ष्मी का 15 दिन का वेतन काटने तथा उनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई के निर्देश दिए।

जांच के दौरान बीपीएम अनुज तिवारी द्वारा अभिलेखों का समुचित रखरखाव नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्हें चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वी एचएस एनडी जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय दहेलिया श्रीरंग का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में विद्यार्थियों की मात्र 50 प्रतिशत उपस्थिति मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। मिड-डे मील के तहत बनाई गई तहरी भी ठीक प्रकार से पकी नहीं मिली तथा भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक बृजलाल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई तथा ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने सभी विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Also Read- यूवको ने सैलून की दुकान से बाहर बुलाकर जमकर की मारपीट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow