Sitapur: किसान दिवस में उठीं 24 समस्याएं, बिजली से जुड़े मामलों की रहीं सबसे अधिक शिकायतें।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में माह जुलाई 2026 का किसान दिवस आयोजित

Jul 16, 2026 - 10:34
33 Views
Sitapur: किसान दिवस में उठीं 24 समस्याएं, बिजली से जुड़े मामलों की रहीं सबसे अधिक शिकायतें।
किसान दिवस में उठीं 24 समस्याएं, बिजली से जुड़े मामलों की रहीं सबसे अधिक शिकायतें।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर: मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में माह जुलाई 2026 का किसान दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं उत्पादन से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ किसान और विभिन्न कृषक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत उप कृषि निदेशक ने किसानों और अधिकारियों का स्वागत कर की। इसके बाद जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने पिछले किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी तथा खरीफ फसलों में लगने वाले रोग, कीट एवं खरपतवार के नियंत्रण के उपाय बताए।

जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से उर्वरकों की उपलब्धता के लिए ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग कराने की अपील की। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी ने निर्देश दिए कि आगामी किसान दिवस में सभी विभाग अपनी योजनाओं की जानकारी अनिवार्य रूप से साझा करें तथा किसानों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर एक सप्ताह के भीतर अनुपालन आख्या शिकायतकर्ता और उप कृषि निदेशक कार्यालय को उपलब्ध कराएं। किसान दिवस में कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सबसे अधिक शिकायतें विद्युत विभाग से संबंधित थीं। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Also Read- Morinda Civic Polls: मोरिंडा नगर परिषद चुनाव पर पंजाब में भारी बवाल, BJP का आरोप- 'AAP ने लोकतंत्र को हाईजैक किया'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow