Sitapur: मन्नी चौराहा सड़क निर्माण को लेकर विवाद, एसडीएम ने कहा—भेदभाव नहीं होने देंगे, सड़क का निर्माण होगा पूर्ण

सीतापुर नगर पालिका परिषद सीतापुर के मन्नी चौराहा क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर उठे विवाद के बीच सदर एसडीएम ने स्पष्ट

By INA News Desk
Jul 16, 2026 - 10:25
31 Views
Sitapur: मन्नी चौराहा सड़क निर्माण को लेकर विवाद, एसडीएम ने कहा—भेदभाव नहीं होने देंगे, सड़क का निर्माण होगा पूर्ण
मन्नी चौराहा सड़क निर्माण को लेकर विवाद, एसडीएम ने कहा—भेदभाव नहीं होने देंगे, सड़क का निर्माण होगा पूर्ण

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर नगर पालिका परिषद सीतापुर के मन्नी चौराहा क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर उठे विवाद के बीच सदर एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराया जाए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य भेदभावपूर्ण तरीके से कराया जा रहा है, जिससे कुछ हिस्से को अधूरा छोड़े जाने की आशंका है। इसे लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से शिकायत कर निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की।

मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीएम मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी व्यक्ति या क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। यदि कहीं अनियमितता पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कार्य दायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। फिलहाल प्रशासन के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सड़क निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा होता है या नहीं।

Ram Mandir Trust News: कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, रागिनी नायक बोलीं- चंदा चोरी पर मौन क्यों?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow