Sitapur: स्कूल जाने वाली दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, हर विधानसभा क्षेत्र की 20 छात्राओं को मिलेगा लाभ
प्रदेश सरकार ने स्कूल जाने वाली एवं शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दिव्यांग छात्राओं की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण पहल
रिपोर्ट - संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर: प्रदेश सरकार ने स्कूल जाने वाली एवं शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दिव्यांग छात्राओं की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा "ई-ट्राइसाइकिल अनुदान नियमावली-2026" लागू करते हुए सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 20 दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पात्र छात्राओं का चयन कर उनकी सूची तैयार की जाएगी तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ई-ट्राइसाइकिल का वितरण किया जाएगा।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजकुमार ने बताया कि जनपद सीतापुर की सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रति विधानसभा 20 पात्र दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने पात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ विभाग से संपर्क कर योजना का लाभ प्राप्त करें। विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमावली के अनुरूप पात्र लाभार्थियों का चयन शीघ्र कराया जाए तथा निर्धारित प्रारूप में मासिक प्रगति रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। इस योजना का उद्देश्य दिव्यांग छात्राओं को विद्यालय, महाविद्यालय एवं प्रशिक्षण संस्थानों तक आने-जाने में सुविधा प्रदान करना, उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग देना है।
Also Read- Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत मामले में फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग
What's Your Reaction?




