World News: अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हमला, 15 लोगों की मौत कई लोग घायल।
पाकिस्तान के हमले से अफगानिस्तान उस समय दहल गया जब एक के बाद एक पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के रिहायशी इलाके में हवाई हमले कर दिए....
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के ऊपर एक बड़ा हमला कर दिया। इस हमले में काम से कम 15 लोगों की मारे जाने की आशंका है तो वहीं कई लोगों की घायल होने की बात कही जा रही है। इस हमले के बाद से अफगानिस्तान बौखला गया है।
- हमले में महिलाओं समेत बच्चों की मौत
पाकिस्तान के हमले से अफगानिस्तान उस समय दहल गया जब एक के बाद एक पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के रिहायशी इलाके में हवाई हमले कर दिए। इन हमलों में महिलाएं समेत बच्चों की मौत हो गई। बताया गया कि पाकिस्तान ने 24 दिसंबर की रात को लमान सहित 7 गांव पर पाकिस्तान जेट की तरफ से हमला किया गया। हमले में काम से कम 15 लोगों के मारे जाने की आशंका है तो वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। सूत्रों की माने तो मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं पाकिस्तान के इन हमलों से अफगानिस्तान कोई बड़ा फैसला ले सकता है और पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई कर सकता है।
- अफगानिस्तान ने खाई कसम
पाकिस्तान के तरफ से अफगानिस्तान पर हुए हवाई हमले के मामले में तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बरमाल, पक्तिका पर हवाई हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि पाकिस्तान ने ही उनके मुल्क में हमला किया है। वहीं पाकिस्तान की तरफ से भी बयान सामने आया है जिसमें की तरफ से कहा गया है कि उनकी सेना ने कोई भी हवाई हमला नहीं किया है। यह हम पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ा सकता है।
Also Read- हैवानियत: प्रेमी ने खाई शक्तिवर्धक गोलियां और फिर... सुबह किशोरी का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला
क्योंकि दोनों देशों के बीच में पहले से ही काफी तनाव देखने को मिलता हुआ दिखाई दिया है।खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी तालिबान या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हाल के महीनों में पाकिस्तानी बलों पर अपने हमले बढ़ा दिए हैं, पाकिस्तान ने अफगान तालिबान पर इन आतंकवादियों को शरण देने का आरोप लगाया है। दोनों देश एक दूसरे के ऊपर हमले करने से अब पीछे हटते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं।
What's Your Reaction?











