Viral Video News: ट्रेन के नीचे लेटा रहा शख्स गुजर गई पूरी की पूरी ट्रेन, बाल-बाल बची जान। 

भारत में आपके लोगों के साथ ट्रेन दुर्घटना के मामले जरूर सुने होंगे। लोग ट्रेन की पटरी को पार करते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। वही बहुत कम लोग....

Dec 25, 2024 - 12:00
42 Views
Viral Video News: ट्रेन के नीचे लेटा रहा शख्स गुजर गई पूरी की पूरी ट्रेन, बाल-बाल बची जान। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमे एक शख्स के ऊपर से पूरी की पूरी ट्रेन निकल गई लेकिन शख्स को खरोच तक भी नहीं आए। जिसके बाद शख्स ने भगवान का धन्यवाद किया।

  • शख्स के सामने अचानक आ गई ट्रेन

भारत में आपके लोगों के साथ ट्रेन दुर्घटना के मामले जरूर सुने होंगे। लोग ट्रेन की पटरी को पार करते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। वही बहुत कम लोग ऐसी भी होते हैं जिनकी किस्मत साथ देती है और उनकी जान भी बच जाती है। ऐसा ही एक मामला केरल के कन्नूर जिले से सामने आया है। जहां पर देखा गया कि एक शख्स से ट्रेन की पटरी पर लेटा हुआ दिखाई देता है और उसके ऊपर से तेज रफ्तार से आ रही पूरी की पूरी ट्रेन गुजर जाती है। फिर बाद में शख्स खड़ा होता है और बाद में उसके शरीर पर कोई भी खरोच दिखाई नहीं देती है। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

  • ट्रेन से बचने के लिए पटरी पर लेट गया शख्स

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें देखा गया है कि व्यक्ति ट्रेन से जान बचाने के लिए पटरी पर लेट जाता है। शख्स जब तक पटरी पर लेटा रहता है जब तक उसके ऊपर से ट्रेन नहीं गुजर जाती है। ट्रेन की पटरी पर लेट सबसे खामोश और डरा सहमा हुआ लेटा रहता है। फिर ट्रेन की गुजरने के बाद शख्स खड़ा हो जाता है। फिर बाद में पवित्रन ने बताया है कि वह फोन पर किसी से बात कर रहा था। इस कारण से वह ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा सका।

Also Read- Viral News: रील के लिए कुछ भी करेगा, शख्स ने ट्रेन के इंजन पर लेटकर किया सफर।

जब तक पवित्रन को खतरे का आभास हुआ उसके पास वहां से भागने का समय नहीं था। ऐसी स्थिति में पवित्रन ने पटरी पर ही लेटने का फैसला किया और वह खुद की जान बचाने में सफल हो गया। वहीं आगे बताया कि वह सफाई कर्मी के पद पर एक स्कूल में तैनात है। वहीं पुलिस ने कहा कि पवित्रन का कद छोटा है इसलिए वह इस घटना में बच गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow