Viral News: रील के लिए कुछ भी करेगा, शख्स ने ट्रेन के इंजन पर लेटकर किया सफर।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया है कि एक शख्स इंजन पर एकदम आगे लेटा...

By INA News Desk
Dec 24, 2024 - 11:57
85 Views
Viral News: रील के लिए कुछ भी करेगा, शख्स ने ट्रेन के इंजन पर लेटकर किया सफर।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक ट्रेन और युवक से जुड़ा हुआ है। जिसमें युवक ट्रेन के इंजन की छत पर लेटकर सफर करता हुआ दिखाई दिया है। जिसका वीडियो और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने की बात लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे।

  • ट्रेन के इंजन पर लेट कर शख्स ने बनाया वीडियो

इंटरनेट की दुनिया में अपनी अलग पकड़ बनाने के लिए लोग किया कुछ नहीं करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो ऐसे-ऐसे वीडियो बनाते हैं जिसके बारे में आपने नहीं सोचा होता है। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो जान जोखिम में डालकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर छाना पसंद करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया है कि एक शख्स इंजन पर एकदम आगे लेटा हुआ है और एक हाथ से कैमरा पकड़कर अपना वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि रफ्तार के कारण वह शख्स हिल रहा है मगर उसके चेहरे पर जरा सा भी डर नजर नहीं आ रहा है। वायरल वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाता हुआ दिखाई दे रहा है।

Also Read- Viral News: स्कूटी सवार आंटी ने किया ऐसा काम, वीडियो देखने वाले नहीं रोक सकेंगे अपनी हंसी।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को rahul_baba_ki_masti_ के नाम से इंस्टाग्राम की आईडी से अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है 'Don’t this Try'। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो पर लाइक भी किए हैं। तो वहीं कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर्स ने वायरल वीडियो पर लिखा अगला वीडियो पुलिस स्टेशन में माफी मांगते हुए आएगा। दूसरे यूजर ने लिखा 'Don’t this Try', अंग्रेजी ने चैट छोड़ दिया। तीसरे यूजर ने लिखा इसे जेल होनी ही चाहिए, गलत काम को बढ़ावा। चौथे यूजर ने लिखा पुलिस जल्द आती ही होगी। वही बाकी के यूजर्स भी मजेदार कमेंट करने से पीछे नहीं हट रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow