Viral News: छोटे बच्चे ने पुष्पा फिल्म का मारा डायलॉग, लोग बोले फिल्म देखने का नतीजा।

दरअसल वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक बच्चे को उसकी दीदी नहला रही है। उसका पूरा शरीर गीला नजर आ रहा है....

By INA News Desk
Dec 21, 2024 - 13:00
181 Views
Viral News: छोटे बच्चे ने पुष्पा फिल्म का मारा डायलॉग, लोग बोले फिल्म देखने का नतीजा।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटा बच्चा नहाते वक्त पुष्पा फिल्म का डायलॉग मारता हुआ दिखाई दिया। जिसे देखने के बाद लोग यही कह रहे हैं की फिल्म देखने का यह नतीजा है।

  • बच्चों पर छाया पुष्पा का डायलॉग

आजकल देखा जा रहा है कि साउथ की मूवी लोगों को काफी पसंद आई हुई दिखाई दे रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि फिल्म में एक्शन, स्टोरी और इंटरटेनमेंट भरपूर रखा जाता है। वही सबसे ज्यादा फेमस फिल्म इस वक्त साउथ की पुष्पा 2 होती हुई दिखाई दे रही है। इससे पहले पुष्पा 1 फिल्म आई थी जिसे सिनेमा हॉल में काफी धमाल मचाया था। जिसका एक डायलॉग लोगों के दिलों में काफी छा गया था। जो कि लोग समय-समय पर जरूरत पड़ने पर उस डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए भी दिखाई दिए थे। अब इस डायलॉग को एक छोटा सा बच्चा अलग अंदाज में कहता हुआ दिखाई दिया है जिसे देखने के बाद लोग काफी हैरान है। दरअसल वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक बच्चे को उसकी दीदी नहला रही है। उसका पूरा शरीर गीला नजर आ रहा है। अच्छे से बच्चे को नहलाने के लिए वह उसे झुकने के लिए कहती है मगर बच्चा जरा सा भी नहीं झुकता है। इसके बाद वो फिर से उसे झुकने के लिए कहती है जिसके बाद वो फिल्म का डायलॉग मारते हुए कहता है, 'मैं झुकेगा नहीं साला'। इसके बाद लड़की उसको चिल्लाती है और नहलाने लगती हैं।

Also Read- Viral News: दौड़ता ई-रिक्शा सड़क पर पलटा, पलटने के बाद डांस करता दिखा चालक, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @terakyalenadena नाम से  X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है 'पुष्पा का बेटा।' वही वायरल हो रहे वीडियो को अभी तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो पर लाइक किए हैं। तो वहीं का यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर्स ने वायरल वीडियो पर लिखा एक न एक दिन झुकना पड़ता है। दूसरे यूजर ने लिखा पुष्पा फिल्म देखने का नतीजा। तीसरे यूजर ने लिखा सच में पुष्पा का बेटा है। चौथे यूजर ने लिखा बच्चा पुष्पा का बड़ा फैन है। वहीं इसी के साथ-साथ बाकी के यूजर्स भी मजेदार कमेंट करते हुए दिखाई दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow