Hardoi News: रामेंद्र सिंह तोमर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, अनिल मिश्रा को मिला महामंत्री पद।
बार एसोसिएशन हरदोई के कुल 22 पदों के लिए हुए मतदान के बाद शुक्रवार को मतगणना की गई। जिसमें रामेंद्र सिंह तोमर को बार एसोसिएशन के....
By INA News Hardoi.
हरदोई। बार एसोसिएशन हरदोई के कुल 22 पदों के लिए हुए मतदान के बाद शुक्रवार को मतगणना की गई। जिसमें रामेंद्र सिंह तोमर को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया तो वहीं महामंत्री पद पर अनिल मिश्रा बहोरवा को मिला। रामेंद्र सिंह तोमर के अध्यक्ष बनने के बाद उनके समर्थकों ने आतिशबाजी की व ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत कर खुशी जाहिर की।
ज्ञात हो कि बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें से विजयी हुए रामेंद्र सिंह तोमर को 765 वोट मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेपी त्रिवेदी को 476 मत मिले व अवनिकांत बाजपेई को 94 मत मिले। मतदान के दौरान छह मत अवैध घोषित करार दिए गए। मतगणना के बाद अंतिम घोषणा के दौरान 289 मतों से रामेंद्र सिंह तोमर विजयी घोषित हुए। उधर, महामंत्री पद पर छह प्रत्याशी मैदान में थे। अनिल कुमार मिश्रा ने 397 वोट पाकर पंकज कुमार सिंह सोमवंशी को 20 वोटों से हरा दिया जबकि पंकज सिंह सोमवंशी को 377 वोट मिले। सुधीर यादव को 324, दिनेश प्रताप सिंह 139, लाल बिहारी को 68 और सर्वेंद्र कुमार सिंह राजपूत को 15 मत मिले। इसमें 18 वोट अवैध घोषित करार दिए गए।
संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर प्रतिमा मिश्रा 867 वोट पाकर जीतीं। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी अनुराधा अग्रवाल रहीं, जिन्हें 351 वोट मिले। संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर वीरेंद्र कुमार को 495 वोट मिले और वह 16 वोट से जीते। निकटतम प्रतिद्वंदी गोविंद दीक्षित को 479 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर 498 वोट पाकर रामप्रताप यादव विजयी रहे। उन्होंने अरविंद कुमार सिंह को 145 वोटों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 396 वोट पाकर जय प्रकाश गुप्ता 25 वोटों से जीते है।
Also Read- Viral News: छोटे बच्चे ने पुष्पा फिल्म का मारा डायलॉग, लोग बोले फिल्म देखने का नतीजा।
निकटम प्रतिद्वंद्वी संजीव कुमार कुशवाहा को 371 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) के पद पर 497 वोट पाकर प्रशांत मिश्रा ( सत्यम) निर्वाचित हुए। धर्मेंद्र कुमार को 43 वोटो से हराया। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महा महिमा श्रीवास्तव, शिव मोहन शुक्ला, देवेंद्र श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह सोमवंशी, अनिल कुमार गुप्ता, अश्वनी कुमार शुक्ला, कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी में नितिन गुप्ता, अमृता सिंह, सौरव मिश्रा, राहुल कनौजिया, रविशंकर पांडेय,सतीश कुमार शुक्ला विजयी हुए।
What's Your Reaction?











