सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: भैंस चोरी के मामले में पटवारी पुत्र सलीम बक्श गिरफ्तार, चोरी की भैंसें और हथियार बरामद। 

Sitapur: सीतापुर कोतवाली महोली पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना में संलिप्त पटवारी पुत्र सलीम बक्श निवासी बहाड गंज थाना बिल सण्डा पीलीभीत को चितहला रोड पर चमार बाग चौराहा

Aug 27, 2025 - 10:38
55 Views
सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: भैंस चोरी के मामले में पटवारी पुत्र सलीम बक्श गिरफ्तार, चोरी की भैंसें और हथियार बरामद। 
सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: भैंस चोरी के मामले में पटवारी पुत्र सलीम बक्श गिरफ्तार, चोरी की भैंसें और हथियार बरामद। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया

सीतापुर कोतवाली महोली पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना में संलिप्त पटवारी पुत्र सलीम बक्श निवासी बहाड गंज थाना बिल सण्डा पीलीभीत को चितहला रोड पर चमार बाग चौराहा के पास से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपी उपरोक्त से चोरी की तीन भैंस तथा एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व चोरी की घटना में प्रयुक्त वाहन पिकअप बरामद हुए हैं।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अपने अन्य साथियों के साथ दो भैंसे थाना इमलिया सुल्तानपुर तथा एक भैंस ग्राम पाल्हापुर थाना महोली से चोरी की थी। भैंस चोरी की घटना के संबंध में थाना इमलिया सुल्तानपुर पर मुअसं 191/25 व 192/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात तथा थाना महोली पर मुअसं 329/25 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 24.08.2025 को यूपी 112 पर एक सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप पर चोरी की तीन भैंसो को लादा जा रहा है।

इस सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची तो अभियुक्तों ने पीआरवी वाहन पर पिकअप से टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गये। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया है। पुलिस टीम दरोगा सुनील कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल पंकज कुमार, अंकित कुमार, कपिल कुमार, मोहित नागर मौजूद थे।

Also Read- Lucknow : कृषि मंत्री के अध्यक्षता में आयोजित की गई सोशल मीडिया पर कार्यशाला, बोले- खेती-बाड़ी में बढ़ेगा सोशल मीडिया का उपयोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow