Hardoi News: पिहानी नगर पालिका ने ईद की नमाज को लेकर ईदगाह पर चलाया सफाई अभियान। 

नगर पालिका ने ईद की नमाज को लेकर ईदगाह पर सफाई अभियान चलाया। शनिवार को नगर पालिका के कर्मचारी ईदगाह पर पहुंचे। यहां....

Mar 29, 2025 - 19:37
51 Views
Hardoi News: पिहानी नगर पालिका ने ईद की नमाज को लेकर ईदगाह पर चलाया सफाई अभियान। 

Hardoi News: नगर पालिका ने ईद की नमाज को लेकर ईदगाह पर सफाई अभियान चलाया। शनिवार को नगर पालिका के कर्मचारी ईदगाह पर पहुंचे। यहां उन्होंने बेहतर तरीके से ईगाह पर सफाई की ।पालिका के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष नगर पालिका की ओर से ईदगाह पर सफाई व्यवस्था कराई जा रही है। ईद की नमाज के लिए ईदगाह पर आने वाले नमाजियों की सुविधा के लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ईदगाह के मैदान से झाड़ियां को कटवाया जा रहा है। 

Also Read- Hardoi News: ईओ ने सभासदों व सफाई नायकों को पढ़ाया संचारी रोग नियंत्रण का पाठ।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा संपूर्ण नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान को चलाया जा रहा है। जहां पर कूड़े के ढेर लगे हैं उनको हटाने के निर्देश दे दिए गए। उन्होंने समस्त नगर के लोगों से आग्रह किया कि नगर पालिका परिषद द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्य में अपना सहयोग एवं अमूल्य सुझाव देकर नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सबसे बड़ा सहयोग नगर के लोगों का होता है। नगर पालिका भी नगर के लोगों से ऐसी उम्मीद रखती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow