Hardoi News: ईओ ने सभासदों व सफाई नायकों को पढ़ाया संचारी रोग नियंत्रण का पाठ।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल से शुरू होने वाला है। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभासदों व सफाई नायकों ....

Mar 29, 2025 - 19:13
53 Views
Hardoi News: ईओ ने सभासदों व सफाई नायकों को पढ़ाया संचारी रोग नियंत्रण का पाठ।

Hardoi News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल से शुरू होने वाला है। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभासदों व सफाई नायकों की बैठक लेकर उन्हें संचारी रोग नियंत्रण के लिए क्षेत्र में आवश्यक फॉगिंग एवं एंटी लार्वा छिड़काव के साथ विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के लिए निर्देशित किया। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सफाई कर्मियों को निर्देशित किया है कि  नगर पालिका क्षेत्र में कहीं भी जल भराव न रहे।

ईओ ने कहा कि प्रत्येक साल बारिश के महीनों में संचारी रोगों का प्रकोप होता है, उससे बचाव के लिए सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। संचारी रोगों से बचाव के लिए दिन में सभी फुल आस्तीन के कपड़े पहनें और अपने घरों के आसपास जलभराव न होने दें। घरों की छतों के ऊपर टूटे-फूटे बर्तन, टायर, कबाड़ा आदि चेक करते रहें, कहीं पानी जमा न होने पाएं।

उन्होंने कहा कि कूलर और फ्रिज का पानी भी बदलते रहे। बड़े बुजुर्गों व बच्चों को मच्छरदानी के अंदर लिटाएं ।
मानसून से पहले संचारी रोग नियंत्रण की कवायद शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की जानी है। अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा, जबकि 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में शनिवारको नगर पालिका सभागार में सफाई नायकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Also Read- Hardoi News: वार्षिक परीक्षा फल घोषित, रिजल्ट पाकर छात्रो के चेहरे खिल उठे।

डिप्टी सीएमओ व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र श्रीवास्तव ने अभियान की तैयारियों में जुटने की बात कहते हुए कहा कि  अभियान में संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार आदि के साथ ही टीबी, कुष्ठ, कालाजार एवं फाइलेरिया के लक्षणयुक्त मरीजों को भी चिन्हित करने पर जोर रहेगा।अभियान के तहत ही 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी।उन्होंने कहा कि अब मौसम में बदलाव हुआ है। इस मौसम में कालाजार, हीट स्ट्रोक और संचारी रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती है। स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर से तैयार है।वहीं, अस्पताल में बेड आरक्षित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि अस्पताल पहुंचे मरीज को तत्काल इलाज मुहैया हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow