PM Modi News : महिला दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, 3000 महिलाएं पीएम मोदी की करेंगी सुरक्षा। 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने एक पोस्ट को भी शेयर किया...

Mar 8, 2025 - 16:02
72 Views
PM Modi News : महिला दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, 3000 महिलाएं पीएम मोदी की करेंगी सुरक्षा। 

पीएम मोदी ने महिला दिवस की मौके पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास से पहली बार 3000 महिलाएं करेंगी किसी प्रधानमंत्री की सुरक्षा करेंगी।

  • पीएम मोदी ने महिलाओं को दी शुभकामनाएं

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने एक पोस्ट को भी शेयर किया। जिसमें लिखा कि उनकी सरकार हमेशा से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्यरत रही है, और यह सशक्तिकरण उनकी योजनाओं और कार्यक्रमों में परिलक्षित होता है। 
पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सोशल मीडिया प्रॉपर्टीज उन महिलाओं के हाथों में दी जाएंगी, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के नवसारी में 'लखपति दीदी' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, जो महिला शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक होगा।

Also Read- Political News: अपनी ही पार्टी के नेताओं से नाराज हुए राहुल गांधी, दे डाली चेतावनी।

  • पीएम मोदी की 3000 महिलाएं करेंगी सुरक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को लेकर घोषणा की है कि उनकी सुरक्षा में तीन महिलाएं तैनात की जाएगी। हमारे देश में सभी को एक समान उसका हक मिल सके इस पर हम लोग काम कर रहे हैं। आगे बताया गया कि महिला दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा केवल महिला पुलिसकर्मी ही करेंगी। यानी पीएम मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला पुलिसकर्मियों के हाथ में होगी। बता दे कि देश में पहली बार ऐसा हो रहा है जब प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी 3000 महिलाओं को दी गई है। गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सिंघवी ने इस पहल की जानकारी दी। इस मुहिम के तहत महिलाओं को भी बराबरी का हक मिल सकेगा जिस आगे का वह इंतजार कर रही है। बता दे कि गुजरात दौरे पर पहुंच रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow