Kanpur News: पुलिस कमिश्नर अधिवक्ता चुनावों में उच्च न्यायालय के निर्देशो का कराए पालन- पं रवीन्द्र शर्मा  

लायर्स एसोसिएशन के चुनाव उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कराने को लेकर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस कमिश्नर...

By INA News Desk
Jul 2, 2025 - 18:04
59 Views
Kanpur News: पुलिस कमिश्नर अधिवक्ता चुनावों में उच्च न्यायालय के निर्देशो का कराए पालन- पं रवीन्द्र शर्मा  

कानपुर। लायर्स एसोसिएशन के चुनाव उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कराने को लेकर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस कमिश्नर से मिला। पंडित रवीन्द शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने अमित कुमार व अन्य की याचिका पर दिशा निर्देश जारी कर अधिवक्ता एसोसिएशन चुनावो में होर्डिंग पोस्टर बैनर पर रोक के साथ साथ ,होटल गेस्ट हाउस और पार्टी लानो में आयोजित होने वाले भोज भंडारे और पार्टियों पर भी रोक लगाई किंतु आगामी लायर्स चुनाव के लिए कानपुर कचहरी सहित सम्पूर्ण शहर होर्डिंग पोस्टर बैनरो से पटा पड़ा है होटलों गेस्ट हाउसो पार्टी लानो में दिनरात भोज भंडारे और पार्टियां आयोजित की जा  रही है जिनमें बाहरी व्यक्तियों / अपराधियो के शामिल होने की भी चर्चाएं है।

ये सारे कार्य उच्च न्यायालय के निर्देशो के प्रतिकूल होने के साथ ही अत्यधिक धन का प्रदर्शन कर सामान्य अधिवक्ता को चुनाव से बाहर रखने की सोची समझी साजिश है। इससे अधिवक्ताओं की छवि भी धूमिल होती है शर्मा ने कहा कि लायर्स चुनाव उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार हों जिसके लिए आप बिना अनुमति शहर भर में लगे होर्डिंग पोस्टर बैनरो को हटवाते हुए हो रहे भोज भंडारे और पार्टियों पर रोक लगा चुनाव को अधिवक्ता गरिमा के अनुरूप कराना सुनिश्चित करें।पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने पत्र प्राप्त कर कहा कि हम शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करते हुए  मा उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशो का पालन करायेंगे।प्रमुख रूप से भानु प्रताप द्विवेदी अरविंद दीक्षित प्रशांत शुक्ला वीर जोशी योगेश कुमार इंद्रेश मिश्रा प्रियम जोशी आदि रहे।

Also Read- Kanpur News: PDA की बुलंद आवाज, न्याय और बराबरी की लड़ाई में साथ अखिलेश यादव को सपाइयों ने दी जन्मदिन की बधाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement