Hardoi News: आरोग्य मंदिरों पर हुआ बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी गई सेवाएं। 

आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य कर्मियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गांव की गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीके लगाने का कार्य ...

By INA News Desk
Jul 2, 2025 - 17:45
72 Views
Hardoi News: आरोग्य मंदिरों पर हुआ बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी गई सेवाएं। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल
मंसूरपुर। प्रति माह के दूसरे बुधवार को गांव में स्थित आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य कर्मियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गांव की गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीके लगाने का कार्य किया जाता है। इसी अभियान के तहत आज ग्राम मंसूरपुर में एएनएम रोली देवी, आशा सरोजनी देवी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री माधुरी देवी द्वारा गर्भवती औरतों को टिटनेस, डिप्थीरिया, बीसीजी, ओपीवी, पेंटा, रोटा तथा एफआईपीवी आदि के टीके लगाए गए। इस टीकाकरण अभियान का लाभ गांव के लोगों द्वारा अधिकाधिक संख्या में लिया गया तथा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गर्भवती औरतों तथा बच्चों को टीका लगवाने से होने वाले फायदों के बारे में भी समझाया गया।

Also Read- Hardoi News: क्षेत्र के दो प्राथमिक विद्यालयों को मिले एक-एक अतिरिक्त शिक्षक, शिक्षक बोले शिक्षण कार्य में होगा सुधार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement