Hardoi News: क्षेत्र के दो प्राथमिक विद्यालयों को मिले एक-एक अतिरिक्त शिक्षक, शिक्षक बोले शिक्षण कार्य में होगा सुधार। 

विकासखंड सांडी के दो विद्यालयों में एक-एक शिक्षक की नियुक्ति की गई है। आपको बता दें कि प्राथमिक विद्यालय जसमई में अभी तक प्रधानाध्यापक....

By INA News Desk
Jul 2, 2025 - 15:02
91 Views
Hardoi News: क्षेत्र के दो प्राथमिक विद्यालयों को मिले एक-एक अतिरिक्त शिक्षक, शिक्षक बोले शिक्षण कार्य में होगा सुधार। 
Advertisement
Advertisement

 रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

अरवल/हरदोई। विकासखंड सांडी के दो विद्यालयों में एक-एक शिक्षक की नियुक्ति की गई है। आपको बता दें कि प्राथमिक विद्यालय जसमई में अभी तक प्रधानाध्यापक राधा रमन मिश्रा, सहायक अध्यापक बृजेश एवं सहायक अध्यापक हार्दिक द्वारा शिक्षण कार्य किया जा रहा था। इसी विद्यालय में प्राथमिक विद्यालय ककराही विकासखंड हरपालपुर से स्थानांतरण होकर आए प्रभाकांत सिंह द्वारा आज सहायक अध्यापक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया गया।

जिसे लेकर शिक्षकों सहित छात्रों में प्रसन्नता देखी गई, ‌ वहीं प्राथमिक विद्यालय हैदराबाद में प्रधानाध्यापक दीपक कुमार एवं शिक्षामित्र सुनील कुमार यादव द्वारा शिक्षण कार्य किया जा रहा था। प्राथमिक विद्यालय मलिकापुर विकासखंड हरपालपुर से आए रवि नारायण मिश्रा द्वारा इस विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर आज पदभार ग्रहण किया गया, जिसे लेकर छात्रों एवं अध्यापकों में हर्ष फैल गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि शिक्षकों की संख्या में वृद्धि होने से शिक्षण कार्य में सुधार के साथ-साथ शिक्षा का स्तर भी सुधरेगा।

Also Read-Hardoi News: पोक्सो एक्ट में वांछित अधेड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement