Hardoi News: पोक्सो एक्ट में वांछित अधेड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल। 

नाबालिग किशोरी को छेड़ना एक अधेड़ व्यक्ति को भारी पड़ गया, जिसमें अधेड़ व्यक्ति को जेल जाने की नौबत आ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार...

Jul 2, 2025 - 14:49
61 Views
Hardoi News: पोक्सो एक्ट में वांछित अधेड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

सांडी/हरदोई। नाबालिग किशोरी को छेड़ना एक अधेड़ व्यक्ति को भारी पड़ गया, जिसमें अधेड़ व्यक्ति को जेल जाने की नौबत आ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा बीती 25 जून को प्रार्थना पत्र के माध्यम से पुलिस को अवगत कराया गया कि जगदीश पुत्र मदारी निवासी ग्राम बरौलिया थाना सांडी द्वारा महिला की नाबालिग पुत्री के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है।

महिला से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 317/25 धारा 76 बीएनएस व 9m/10 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच करने के बाद विवेचनात्मक करवाई के दौरान धारा 65(2) बीएनएस व धारा 9m/10 पोक्सो एक्ट के स्थान पर 5m/6 की वृद्धि की गई। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए पंजीकृत अभियोग से संबंधित जगदीश को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अंकुर कुमार एवं कांस्टेबल अनिल कुमार का योगदान  काबिले तारीफ रहा।

Also Read- Hardoi News: फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला अभियुक्त पचदेवरा से गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow