Hardoi : शाहाबाद पुलिस ने थाना परिसर में आत्महत्या के मामले में अभियुक्त रामप्रसाद को किया गिरफ्तार
जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त रामप्रसाद, पुत्र स्वर्गीय जैराखन, निवासी ग्राम अहमदनगर, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई को धारा 108/3(5) बीएनएस के तहत
पीड़ित रामराज्य, पुत्र गंगाशरण, निवासी ग्राम अहमदनगर, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई ने शाहाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस ने उन्हें सूचित किया कि उनके बेटे, जो मुकदमा संख्या 567/25, धारा 87/137(2) बीएनएस में वांछित थे और पुलिस हिरासत में थे, ने थाना परिसर में आत्महत्या कर ली। इस शिकायत के आधार पर शाहाबाद थाने में मुकदमा संख्या 571/25, धारा 3(5)/127(2)/103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच अपराध शाखा द्वारा की जा रही है।
जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त रामप्रसाद, पुत्र स्वर्गीय जैराखन, निवासी ग्राम अहमदनगर, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई को धारा 108/3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अन्य शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी, निरीक्षक राजकुमार यादव (अपराध शाखा), निरीक्षक राम अवध चौहान (अपराध शाखा), कांस्टेबल हर्षित, और कांस्टेबल संजय शुक्ला शामिल थे।
What's Your Reaction?











