Hardoi : बेसिक शिक्षा विभाग की बीईओ सीमा गौतम के निलंबन के लिए बीएसए ने की संस्तुति, रिश्वत के वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

उनकी जांच के लिए 17 मई 2023 को सीमा गौतम, जो उस समय बीईओ मुख्यालय थीं, और बीईओ बिलग्राम संतोष सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। बाद में

Sep 5, 2025 - 22:43
55 Views
Hardoi : बेसिक शिक्षा विभाग की बीईओ सीमा गौतम के निलंबन के लिए बीएसए ने की संस्तुति, रिश्वत के वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
बेसिक शिक्षा विभाग की बीईओ सीमा गौतम के निलंबन के लिए बीएसए ने की संस्तुति

हरदोई : जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में सुरसा ब्लॉक की खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सीमा गौतम के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने स्कूल शिक्षा महानिदेशक को संस्तुति भेजी है। यह कार्रवाई एक वायरल ऑडियो के बाद शुरू की गई, जिसमें सीमा गौतम और एक निलंबित शिक्षक के बीच रिश्वत के पैसे वापस करने की बातचीत सामने आई। यह 26 सेकंड का ऑडियो अगस्त 2025 में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ऑडियो में हरियावां ब्लॉक के ककराहा प्राथमिक विद्यालय के निलंबित प्रधानाध्यापक मुनेन्द्र कुमार, सीमा गौतम से जांच के संबंध में दी गई रिश्वत की रकम वापस मांगते सुनाई दे रहे हैं। बीएसए के अनुसार, मुनेन्द्र कुमार को 6 जनवरी 2021 को विभिन्न अनियमितताओं के कारण निलंबित किया गया था।

उनकी जांच के लिए 17 मई 2023 को सीमा गौतम, जो उस समय बीईओ मुख्यालय थीं, और बीईओ बिलग्राम संतोष सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। बाद में 24 अप्रैल 2025 को यह जांच सीमा गौतम से हटाकर अन्य अधिकारियों को सौंप दी गई। वायरल ऑडियो में मुनेन्द्र कुमार जांच हटने के बाद सीमा गौतम से रिश्वत की रकम वापस करने की मांग कर रहे हैं।

बीएसए ने 21 अगस्त 2025 को सीमा गौतम को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन उनकी कार्यशैली पहले भी विभाग के हितों के खिलाफ संदिग्ध पाई गई थी। बीएसए ने बताया कि अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने सीमा गौतम के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए 15 दिन में जवाब देने का निर्देश दिया था, जो अभी लंबित है। बीएसए का कहना है कि सीमा गौतम ने अपने पद का दुरुपयोग किया है, जिसके चलते उनके निलंबन की संस्तुति की गई है। इस मामले ने बेसिक शिक्षा विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Also Click : Hardoi : कोतवाली देहात पुलिस ने मारपीट और हत्या के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow