Hardoi : प्रयागराज में उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में हरदोई के खो-खो खिलाड़ियों ने जीते पदक, पुलिस अधीक्षक ने बढ़ाया हौसला

उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां न केवल पुलिस विभाग बल्कि पू

Sep 5, 2025 - 22:39
 0  24
Hardoi : प्रयागराज में उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में हरदोई के खो-खो खिलाड़ियों ने जीते पदक, पुलिस अधीक्षक ने बढ़ाया हौसला
प्रयागराज में उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में हरदोई के खो-खो खिलाड़ियों ने जीते पदक, पुलिस अधीक्षक ने बढ़ाया हौसला

प्रयागराज में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025 में जनपद हरदोई के खिलाड़ियों ने खो-खो खेल में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में हरदोई की महिला आरक्षी दीपाली ने महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर अपने जिले का नाम रोशन किया।वहीं, पुरुष वर्ग में आरक्षी अभिषेक कुमार, आरक्षी लोकेश यादव और आरक्षी विकास भाटी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने जनपद हरदोई पुलिस की खेल प्रतिभा को एक बार फिर साबित किया। 5 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी इस सफलता के लिए उनकी सराहना की।उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ खेलों में हिस्सा लेने और जिले का नाम ऊंचा करने की प्रेरणा दी।

Also Click : Hardoi : ऑपरेशन स्माईल- बघौली पुलिस ने 11 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow