MP News: व्यापारी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता- 24 घण्टे में आया घटना का मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्त में।
वहीं खरगोन निवासी सुपारी किलर फरार, प्रॉपर्टी के लालच में दिया गया सनसनीखेज वारदात को अंजाम,पुलिस ने किया खुलासा....
रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय पर हुई व्यापारी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार सुपारी किलर अब भी फरार बता दें कि पूरा मामला प्रापर्टी से जुड़ा है और इसी लालच में हार्डवेयर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इस हत्याकांड का मास्टर माइंड महावत (बाबा) निकला जिसने अपने रिश्तेदार और सुपारी किलर के माध्यम से हत्या करवाई थी। पुलिस ने मास्टर माइंड महावत और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है वहीं गोली चलाने वाला शूटर खरगोन निवासी अभी भी फरार है।
जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आज इस हत्याकाण्ड का खुलासा पत्रकारवार्ता के माध्यम से किया है। मृतक अशोक पंवार की ससुराल से जुड़ा पूरा मामला सामने आया है। अशोक पंवार की ससुराल आमला में है और उनका साला जो 15 साल पहले लापता हो गया था जिसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। उसके बाद उत्तर प्रदेश बांदा से हाथी लेकर आमला आए एक महावत विलेश गिरी गोस्वामी को देखकर मृतक की ससुराल वालों को यह लगा कि महावत ही उनका गुमशुदा लडक़ा है। इससे महावत से ससुराल वालों का भाईचारा हो गया।
एसएपी निश्चल एन झारिया ने बताया कि विलेश गिरी गोस्वामी को ऐसा लगने लगा था कि अशोक की ससुराल वाले उसे अपना लडक़ा मानते हैं इसी को लेकर अशोक की पत्नी बबीता रिश्ते में उसकी बहन हो गई थी। विलेश को ऐसा लगता था कि बबीता को उसके ससुराल वाले प्रताडि़त करते हैं। इसके अलावा बबीता के बड़े भाई का उनके जेठ से कोई विवाद भी हुआ था। यहीं से इस घटना की शुरूवात हुई थी और विलेश गोस्वामी और अशोक पंवार के परिवार के बीच में वैचारिक मतभेद शुरू हो गए थे। पुलिस ने बताया कि विलेश को लग रहा था कि अशोक पंवार की हत्या करवाने के बाद उसकी ससुराल की प्रापर्टी में से उसे हिस्सा मिलेगा और उसी हिस्से में से वह दूसरे आरोपी राजेश गिरी को भी हिस्सा देगा। यही उसका प्रापर्टी का लालच था।
घटना वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को दो लोग दुकान के बाहर रेकी करते नजर आए और घटना के बाद आरोपी सुपारी किलर दुकान से गोली चलाकर भागता हुआ भी नजर आया है और मोबाइल चेट के माध्यम से पुलिस आरोपियों तक पहुची और पाया कि आरोपी मास्टरमाइंड महावत ने अपने एक रिश्तेदार की मदद लेकर खरगोन के सुपारी किलर से यह हत्या करवाई पुलिस ने महावत और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है वही हत्या करने वाला सुपारी किलर अभी भी फरार है ।
What's Your Reaction?











