MP News: अपराधियों के हौसले बुलंद- सरेराह युवक को 8 लोगों ने  घेरकर लट्ठ और लात घूंसों से पीटा, cctv वीडियो हुआ वायरल। 

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों....

Mar 20, 2025 - 15:35
73 Views
MP News: अपराधियों के हौसले बुलंद- सरेराह युवक को 8 लोगों ने  घेरकर लट्ठ और लात घूंसों से पीटा, cctv वीडियो हुआ वायरल। 
जयपाल इनवाति ( थाना प्रभारी सारणी)

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे है कारण है आये दिन नए नए मामले सामने आ रहे है ताजा मामला जिले के  सारणी क्षेत्र से सामने आया  है जहाँ पाथाखेड़ा  में बुधवार को दिनदहाड़े गुंडागर्दी देखने मिली  है।  इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार लव सिंदूर, अंकित सिंदूर, हेमंत सोना, तपेश सोना, विरु सिंदूर, आर्य सोना और अंगद सोना नाम के कुछ लोगों ने मिलकर सुमित नाम के एक युवक को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Also Read- MP News: शिवपुरी में नाव पलटने से 7 लोगों की हुई मौत, सीएम और केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख़।

लोगों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह, दबंगों ने युवक को घेरकर लात-घूंसों और डंडों से पीटा। इस दौरान कुछ लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दबंगों ने उनकी भी नहीं सुनी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow