पुलिस भर्ती परीक्षा-2026: डीएम अनुनय झा और एसपी अशोक मीणा ने परीक्षा केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण
जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ संयुक्त निरीक्षण उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी एवं
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ संयुक्त निरीक्षण उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की प्रथम पाली की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरदोई का परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन एवं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु बनाए गए हेल्प डेस्क, प्रतीक्षा स्थल तथा सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सजगता से करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी,तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?




