पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का खुलासा, चोर नकदी, आभूषण व अवैध शस्त्र बरामद। 

Sitapur News: सीतापुर थाना महोली पुलिस टीम द्वारा चोरी/नकबजनी जैसी घटना में संलिप्त शातिर आरोपी आकाश सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह नि ढोरहा थाना...

Jul 25, 2025 - 19:00
48 Views
पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का खुलासा, चोर नकदी, आभूषण व अवैध शस्त्र बरामद। 
पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का खुलासा, चोर नकदी, आभूषण व अवैध शस्त्र बरामद। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो सीतापुर

सीतापुर थाना महोली पुलिस टीम द्वारा चोरी/नकबजनी जैसी घटना में संलिप्त शातिर आरोपी आकाश सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह नि ढोरहा थाना इमलिया सुल्तानपुर सीतापुर को उरदौली से बरसईया की तरफ जाने वाले कच्चे रोड से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसके कब्जे से चोरी का माल कुल 5,000 रुपये नकदी, दो जोडी पायल सफेद धातू व  एक  नाजायज तंमचा 315 वोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 वोर बरामद हुआ ।

गिरफ्तार आरोपी ने अपने साथी के साथ दिनांक 17.6.25 व 18.06.25 को ग्राम टिकरा कलां मे व उरदौली कस्बा मे बम्हौरा रोड पर तालाब की तरफ से घर मे घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। घटनाओं के संबंध में मु0अ0सं0 208/2025 व  मु0अ0सं0 213/2025 पंजीकृत है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपी उपरोक्त शातिर एवम् अभ्यस्त किस्म का अपराधी हें इसके विरुद्ध पूर्व में भी चोरी/नकबजनी आदि जैसी घटनाओं के संबंध में कई अभियोग पंजीकृत हैं। चोरी संबंधित माल बरामदगी व अवैध शस्त्र के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।

Also Read- किसानों को सरकार द्वारा खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो होगा आंदोलन- विक्की रंधावा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow