बरेठी के केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक व समरसता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Sitapur News: 84 कोसीय परिक्रमा के दशम पड़ाव पर प्रतीकरूप से स्थित श्री केदारनाथ धाम (कोल्हुवा बरेठी) पर श्रावण मास के द्वितीय सोमवार तिथि ...

Jul 22, 2025 - 20:38
50 Views
बरेठी के केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक व समरसता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
बरेठी के केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक व समरसता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो सीतापुर।।

मिश्रित/सीतापुर। 84 कोसीय परिक्रमा के दशम पड़ाव पर प्रतीकरूप से स्थित श्री केदारनाथ धाम (कोल्हुवा बरेठी) पर श्रावण मास के द्वितीय सोमवार तिथि शुक्ल पक्ष एकादशी तदनुसार 21 जुलाई के उपलक्ष्य में भगवान केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं समरसता कार्यक्रम सनातनी संत बाबा आत्मप्रकाश जी द्वारा आयोजित किया गया । आयोजित कार्यक्रम में राम जी अवस्थी एवं श्री त्रिपुर सुंदरी संस्कृत गुरुकुल नैमिष के वेदपाठी बटुकों द्वारा पूजन अर्चन रुद्राभिषेक करवाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान राजेश मिश्र पतौंजा एवं गीतानंद मिश्र (अधिवक्ता सीतापुर) रहे । आयोजित कार्यक्रम में पूज्य संत महामंडलेश्वर अनंत श्रीविभूषित स्वामी विद्यानंद सरस्वती जी महराज , स्वामी विनोदानंद जी महराज , परमहंस अटल दास साहेब जी (कांबीरपंथी संप्रदाय) ,  हाथी बाबा (विश्वकर्मा आश्रम) , शबरी आश्रम के पूज्य महंत, सूर्यदास सूर्यवंशी बाबा , धोबी आश्रम के पूज्य महंत  रामसेवक दास जी रामायणी , बजरंगी विमल मिश्र (प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख विहिप) , महेंद्र पांडेय (प्रांत सह संयोजक बजरंग दल) आदि उपस्थित रहे। 

Also Read- भीषण गर्मी में तहसील परिसर के बंद पड़े वाटर कूलर, लोगो को हो रही पेयजल समस्या।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow