Sitapur News: नैमिषारण्य में सड़क किनारे लगे विद्युत लाइन के खंभे से जा टकराई एम्बुलेंस। 

नीमसार से अटवा को एक केस उठाने के लिए जा रही एम्बुलेंस अनंतरित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खम्बे में जा लडी जिसमे एक व्यक्ति...

By INA News Desk
Jun 28, 2025 - 22:12
1,217 Views
Sitapur News: नैमिषारण्य में सड़क किनारे लगे विद्युत लाइन के खंभे से जा टकराई एम्बुलेंस। 

 रिपोर्ट - सुरेन्द्र कुमार INA NEWS नीमसार

नैमिषारण्य/सीतापुर। नीमसार से अटवा को एक केस उठाने के लिए जा रही एम्बुलेंस अनंतरित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खम्बे में जा लडी जिसमे एक व्यक्ति को मामुली से चोटें आई हैं। 

बता दें की नीमसार पीएचसी केंद्र से  ग्राम अटवा को केस उठाने जा रही एक एम्बुलेंस गाड़ी नं.UP32FG2097, नीमसार के डंकबंगला के निकट सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराई,एम्बुलेंस के चालक रामप्रताप ने बताया सामने से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में एम्बुलेंस अनंतरित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंबे मे जा लड़ी दुर्घटना होने के समय कोई भी मरीज नहीं था चालक के साथ मैं Mt सुखपाल को मामुली सी मामूली चोटें आई हैं।

जिसको पास ही पीएचसी केंद्र नीमसार भेज दिया गया, स्थानीय लोगों के अनुसार किसी भी प्रकार की कोई जान हानि नहीं हुई है, लोंगों ने यह भी बताया कि बिजली के खंभे को नुकसान पहुंचा है और उसे ठीक करने के लिए बिजली विभाग को सूचित कर दिया गया है। विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच कर लाइन को सही किया जा रहा है। 

Also Read- Gorakhpur News: बिटिया का इलाज कराएंगे, आवास भी दिलाएंगे- सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement