Sitapur : भरत मिलाप आयोजन समिति ने भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया

उन्होंने जनपदवासियों से आग्रह किया कि इस भव्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लें। समिति उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने

Sep 5, 2025 - 21:51
85 Views
Sitapur : भरत मिलाप आयोजन समिति ने भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया
भरत मिलाप आयोजन समिति ने भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

सीतापुर : भरत मिलाप आयोजन समिति के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, सीतापुर में भरत मिलाप एवं राजगद्दी कार्यक्रम हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन का अनुष्ठान धर्मगुरु आशीष शास्त्री के द्वारा विधि-विधान पूर्वक सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अमित बाजपेई ‘मीतू’ एवं उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम उपरांत पत्रकारों से बातचीत में समिति अध्यक्ष अमित बाजपेई ने बताया कि आगामी दो अक्टूबर को रामकथा एवं राम यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुमित ओरछा एवं अन्य प्रसिद्ध कवि अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

इसी दिन पूर्व आयोजन समिति के दिवंगत सदस्यों के उत्तराधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं, 3 अक्टूबर को ऐतिहासिक भरत मिलाप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से आग्रह किया कि इस भव्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लें। समिति उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने कहा कि यह आयोजन बहुत पुराना है, जो विगत कई वर्षों से लगातार होता आ रहा है। कोरोना काल के दौरान यह परंपरा बाधित हो गई थी, किंतु इस वर्ष से पुनः भव्य रूप में प्रारंभ की जा रही है।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अमित बाजपेई ‘मीतू’, उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, विकास चतुर्वेदी हिन्दू, प्रदीप शुक्ला, मुन्नेंद्र अवस्थी, शिक्षक आकाश मिश्र, करण मिश्र, शैलेंद्र बाजपेई श्यामू, धर्मगुरु आशीष शास्त्री, मनीष मिश्रा, श्रवण बाजपेई, मोनू शुक्ला, अनुभव पांडेय, प्रदीप गुप्ता, संदीप अवस्थी, संदीप भरतिया, विश्ववीर गुप्ता, राहुल मिश्रा, मनोज तिवारी, समीक्षा तिवारी, विष्णुम्भर तिवारी, शिशिर बाजपेई, ललित श्रीवास्तव, राहुल जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, दिनेश मिश्रा, रजनीश मिश्रा, अरविन्द मोहन मिश्रा, पारस धवन, राहुल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Also Click :  Sitapur : गुरु पर्व पर शिक्षक दिवस समारोह, विद्यार्थियों ने निभाई अध्यापक की भूमिका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow