Hardoi News: खादी ग्रामोद्योगी इकाईयों की स्थापना हेतु जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में 02 प्रधानों को किया गया सम्मानित।
जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, हरदोई में मुख्य अतिथि- जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी अजीत सिंह (बब्बन) द्वारा खादी एवं...
Hardoi News: जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, हरदोई में मुख्य अतिथि- जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी अजीत सिंह (बब्बन) द्वारा खादी एवं ग्रामोद्योग विकास एवं सत्त स्वरोजगार प्रोत्साहन नीति के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में खादी ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार हेतु अधिक से अधिक खादी ग्रामोद्योगी इकाईयों की स्थापना हेतु जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में 02 प्रधानों को जनपद स्तर पर सम्मानित किया गया।
अजीत सिंह (बब्बन) द्वारा ग्राम प्रधानों को चेक, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये, और जिलाध्यक्ष द्वारा उनका मार्गदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा विभाग में संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी देते हुये कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी अजीत सिंह (बब्बन) , सुष्मिता सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?











