Pratapgarh News: स्वयंसेवकों द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव का भव्य आयोजन, गाजे-बाजे के साथ स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया

कहा कि ज्योतिर्विदाभरण ग्रंथ के अनुसार, विक्रमादित्य ने 57 ईसा पूर्व विक्रम संवत चलाया। बड़े घोष के साथ कदम से कदम मिलाते हुए गाजे-बाजे व उत्साह के साथ स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया। इस दौ....

Mar 31, 2025 - 01:18
 0  38
Pratapgarh News: स्वयंसेवकों द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव का भव्य आयोजन, गाजे-बाजे के साथ स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया

By INA News Pratapgarh.

प्रतापगढ़: आद्य सरसंघचालक प्रणाम करने के लिए प्रत्येक स्वयंसेवक प्रतिवर्ष इंतजार करते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय नववर्ष को ‘वर्ष प्रतिपदा ‘ उत्सव के रूप में मनाता है। संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है, इसलिए प्रत्येक स्वयंसेवक संकल्पित भाव के साथ राष्ट्र उत्थान हेतु अपने कर्तव्य का सतत निर्वहन करता रहे। यह बात सह प्रांत प्रचारक सुनील ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा नगर स्थित शहीद उद्यान में वर्ष प्रतिपदा उत्सव के भव्य आयोजन के बीच कही। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंस्थापक डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार को ‘आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया।

उन्होंने कहा कि बताया जाता है कि उज्जैन के राजा विक्रमादित्य के नाम पर विक्रम संवत की शुरुआत हुई थी। उनके शासनकाल में भारतवर्ष के एक बड़े हिस्से पर विदेशी शासक शकों का आधिपत्य था। वे प्रजा के साथ अन्याय करते थे। क्रूर आचरण की वजह से प्रजा में भय का माहौल था। तब विक्रमादित्य ने शकों का शासन खत्म कर अपना राज स्थापित किया था। इस जीत की स्मृति में विक्रम संवत बनवाया गया।राजा विक्रमादित्य ने यह पंचांग शुरू करवाया गया था। ज्योतिर्विदाभरण ग्रंथ के अनुसार, विक्रमादित्य ने 57 ईसा पूर्व विक्रम संवत चलाया। बड़े घोष के साथ कदम से कदम मिलाते हुए गाजे-बाजे व उत्साह के साथ स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया। इस दौरान जगह-जगह पर नगर वासियों ने स्वयंसेवको पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यह पथ संचलन नगर के अंबेडकर चौराहा, राजपाल टंकी,चौक घंटा घर, भगवा चुंगी होते हुए ट्रेजरी चौराहा के रास्ते पुनः शहीद उद्यान पहुंचा जहां पर राष्ट भक्ति गीत के साथ समाप्त हुआ।

Also Read: Agra News: राष्ट्र सेविका समिति द्वारा 40 वें नवसंवत्सर मेले का सफल आयोजन, मेयर, जॉइंट कमिश्नर, प्रथम सी‌ए महिला सहित कई मनीषी उपस्थित हुए

इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद काशी प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुनील ने कहा कि आज का यह दिन विशेष दिन है,क्योंकि आज के दिन ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। आज के दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक भी हुआ था। हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ भी आज के दिन से हुआ। संघ के स्वयंसेवकों के लिए आज का दिन विशेष है, क्योंकि संघ के संस्थापक परम पूज्य डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म आज के ही दिन हुआ था।इस दौरान विभाग संघचालक रमेश,नगर संघचालक राजनरायन,विभाग कार्यवाह हरीश,विभाग प्रचारक प्रवेश, जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार ,जिला प्रचारक प्रवीण, नगर कार्यवाह शिव सोनी, पूर्व विधायक धीरज ओझा, अशोक राय, महेश गुप्ता, राहुल सिंह, शिव शंकर, बृजेश सौरभ, शिवेश शुक्ल, रघुवीर उपाध्याय, नगर प्रचारक विवेकानंद, अंकित, प्रचार प्रमुख अंकुर, विभाग प्रचारक प्रमुख प्रभा शंकर, कार्तिकेय, भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य आदि सम्मिलित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow