Ballia News: महावीर लाज के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक-युवती, युवती की मौत, युवक की कलाई की नस कटी, ईलाज जारी, पुलिस जाँच में जुटी

लड़की बेड पर मृत पड़ी थी और लड़के के कलाई की नस कटी हुई थी काफी खून बह चुका था। जिसे तत्काल संदिग्ध परिस्थिति में कमरे के अंदर बेड पर लड़की की पड़ी थी लाश। लड़के की कलाई की नस कटी हुई थी। पुलिस जुटी जाँच मे जुट गई। युवक की हालत गम्भीर बताई....

By INA News Desk
Mar 31, 2025 - 12:30
307 Views
Ballia News: महावीर लाज के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक-युवती, युवती की मौत, युवक की कलाई की नस कटी, ईलाज जारी, पुलिस जाँच में जुटी
Advertisement
Advertisement

 

Reporter S.Asif Hussain Zaidi

By INA News Ballia.

बलिया: जिले के स्टेशन वैशाली रोड के पास महावीर लॉज में युवक- युवती संदिग्ध परिस्थिति में मिले, युवती की मौत युवक के कलाई की नस कटी हुई थी। जिसे जिला अस्पताल अस्पताल पहुंचाया गया और मौके पर पुलिस नगर मजिस्ट्रेट पहुंचे जबकि पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।बड़े मैनेजर के अनुसार 28 तारीख से युवक युवती होटल में रुके थे होटल में एंट्री के अनुसार दोनों शादीशुदा बताए थे। सुबह शाम खाना खाने के लिए बाहर जाते थे क्योंकि होटल में खाने की व्यवस्था नहीं थी। पेमेंट के लिए जब रूम को Nock किया गया और काफी देर बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो मैनेजर ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया, मौके पर पहुंची पुलिस वे नगर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब रूम को खोला गया तो संदिग्ध स्थिति में युगल जोड़ा पड़ा मिला, जिसमें लड़की बेड पर मृत पड़ी थी और लड़के के कलाई की नस कटी हुई थी, काफी खून बह चुका था।पुलिस जुटी जाँच मे जुट गई। युवक की हालत गम्भीर बताई जा रही है है। सूचना मिलते ही एसपी, सिटी मजिस्ट्रेट और फोरेंसिक टीम ने जाँच पड़ताल में जुट गई है। एसपी बलिया बताया कि युवती का गले पर निशान मिला है है। हो सकता है कि गला दबाया गया हो एक चाकू भी मिला है। जिसकी जांच की जा रही है।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि महावीर लॉज के मैनेजर द्वारा दिनांक 30 रात्रि करीब 8.00 बजे सूचना दिया गया कि लॉज के कमरा न0 204 के दरवाजे अंदर से नहीं खुल रहा है न ही कोई हरकत हो रही है।इस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँच कर सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर व थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अंदर से बंद कमरे के दरवाजे को खोला गया तो अन्दर बेड पर मैनेजर की जानकारी एवं लॉज के रिकॉर्ड के आधार पर 1. जमील अहमद पुत्र अब्दुल कलाम आजाद उम्र 30 वर्ष निवासी प्रेम चक उमरगंज थाना कोतवाली 2. नेहा परवीन पुत्री गयासुद्दीन निवासी आर टी आई चौकी मोहनपुरवा पीर नगर गाजीपुर पड़े थे।दोनों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत बताते हुए मोर्चरी रखवा दिया तथा जमील की सांसे चलने के चलते इलाज के लिए ICU में भर्ती कराया गया। मौके पर सर्विलांस, फॉरेंसिक टीम रही। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement