Hardoi News: प्री स्कूल मजबूत भविष्य की पहली सीढ़ी- बब्बू

पूर्व विधायक ने कहा कि प्री स्कूल बच्चों की नींव की तरह है और जब नींव मजबूत होगी तो उस पर बनने वाली इमारत शानदार और मजबूत...

Feb 27, 2025 - 18:08
53 Views
Hardoi News: प्री स्कूल मजबूत भविष्य की पहली सीढ़ी- बब्बू

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद नगर के मो० चौक स्थित माकूंस प्री स्कूल का गुरुवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ उद्घघाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने दीप प्रज्वलित करके एवं फीता काटकर किया।

उद्घघाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि प्री स्कूल बच्चों की नींव की तरह है और जब नींव मजबूत होगी तो उस पर बनने वाली इमारत शानदार और मजबूत होती है।इसलिए प्री स्कूल की भूमिका बच्चो के शानदार और मजबूत भविष्य की पहली सीढ़ी है। अनुभवी टीचरों द्वारा इस प्ले स्कूल का संचालन बच्चों के मजबूत भविष्य में बेहतर साबित होगा और बच्चों की प्रारंभिक की आधारशिला काफी मजबूत रहेगी।उन्होंने कहा कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिये शिक्षा सबसे बड़ा हथियार होता है।पूर्व विधायक ने कहा कि शिक्षा के विस्तार में उनका सहयोग हमेशा रहेगा।

Also Read- Mahakumbh 2025: मान देने के लिए थैंक्यू योगी जी- 10 हजार रुपए अतिरिक्त बोनस और वेतन वृद्धि के लिए स्वच्छताकर्मियों ने सीएम योगी का जताया आभार।

शुभारंभ कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनमोहक डांस प्रस्तुत किया।स्कूल स्टॉप की ओर से पूर्व विधायक को शाल ओढाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को डायरेक्टर आंचल रस्तोगी और तरंग रस्तोगी ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन काउंसलर टीना गुप्ता ने किया।समापन में आभार संरक्षक विनय रस्तोगी ने व्यक्त किया।और इस मौके पर पल्लवी गुप्ता हरवंश अरोड़ा, राकेश गुप्ता उर्फ मंगू,राजीव गुप्ता,गोपाल रस्तोगी,बलराम,योगेश गुप्ता,दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow