Hardoi News: भगवान शिव की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है- आचार्य अशोक

शिव सत्संग मण्डल आश्रम, शिवपुरी धाम, मियाँपुर में बुधवार की सायं 09 बजे से गुरुवार को प्रातः 05 बजे तक आयोजित रात्रिकालीन महाशिवरात्रि ....

By INA News Desk
Feb 27, 2025 - 18:16
63 Views
Hardoi News: भगवान शिव की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है- आचार्य अशोक
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। शिव सत्संग मण्डल आश्रम, शिवपुरी धाम, मियाँपुर में बुधवार की सायं 09 बजे से गुरुवार को प्रातः 05 बजे तक आयोजित रात्रिकालीन महाशिवरात्रि महोत्सव में मंडलाध्यक्ष आचार्य अशोक ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन शिवभक्त व्रत, रात्रि जागरण, और विशेष पूजा-अर्चना करके भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।

श्रद्धालुओं को सबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि आत्मज्ञान, वैराग्य और मोक्ष प्राप्ति का पर्व है। यह दिन आध्यात्मिक जागृति और आत्मशुद्धि के लिए उपयुक्त माना जाता है।बताया कि शिवजी को "आशुतोष" कहा जाता है, अर्थात जो शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इस दिन विधिपूर्वक व्रत और पूजा करने से मनोकामनाओंओं की पूर्ति होती है।

इस अवसर पर रात्रि जागरण से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और ईश्वरीय चेतना से जुड़ने का एक दिव्य अवसर भी है। भगवान शिव की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। लखनऊ मण्डल के अध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि अपनी आत्मशक्ति, अनन्त सामर्थ्य व शिवत्व की अनुभूति का दिव्य पर्व "महाशिवरात्रि" है। महाशिवरात्रि की इस महनीय बेला में जप, ध्यान, अभिषेक, उपासना, आत्मानुशासन एवं ऐन्द्रिक संयम द्वारा अपने शाश्वत स्वरूप के बोध, अंतस् में समाहित अनन्त ऊर्जा और दिव्यता को उजागर करें। 

लखीमपुर के जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद जी ने कहा कि साधना के पथ पर अग्रसर होकर हमें जो भी ऐश्वर्य,ज्ञान,धन आदि मिले, उससे शुभ कार्य करें। यज्ञ करें।समाज की सेवा करें।जरूरत मंद पर व्यय करें। हमें गर्व होना चाहिए कि हम त्रिकालदर्शी ऋषियों की संतान हैं। मण्डल के राष्ट्रीय महामंत्री त्रिपुरेश पांडेय ने कहा कि हम परमेश्वर के विशुद्ध तेज का ध्यान करें।परमेश्वर हमारी बुद्धियों को सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करे।

व्यवस्थापक यमुना प्रसाद ने सत्संग की महिमा बताई। प्रचारक प्रेम भाई ने कहा  कि सज्जनो से जुड़ें और समाज को अच्छा बनायें। रामअवतार ने दान व सेवा का महत्व बताया। नन्हे लाल,सत्संगी इंस्पेक्टर, राम नरेश, डॉ संदीप चौरसिया, सोनपाल, ओम प्रकाश, शाहजहाँपुर के जिलाध्यक्ष डॉ कालिका प्रसाद आदि ने कहा कि धर्म अध्यात्म में लोक कल्याण सर्वोपरि होता है।

इस शिवोत्सव का शुभारम्भ संस्कृत विश्व विद्यालय हरिद्वार के कुल सचिव गिरीश कुमार अवस्थी, निर्विकार मिश्र, मण्डल के राष्ट्रीय महामंत्री त्रिपुरेश पांडेय, हरिओम, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवनीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बहन बेबी ने सामूहिक ईश प्रार्थना प्रस्तुत की।

इस अवसर पर हाई स्कूल में अपनी अपनी कक्षा में अव्वल रहे मेधावी छात्र छात्रा सेजल, शीतल भारती, अक्षय वर्मा, कामिनी, सोमेंद्र, सोनम, गुलशन, गरिमा, अनुराग, नेहा को, इंटरमीडिएट के प्रभात वर्मा, संध्या, स्नातक के अंशुलता, रजनीश, मुन्ना लाल, डॉ रमाकांत राजपूत एवं यू जी सी नेट परीक्षा में 99.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्वालीफाई हुईं छवि सक्सेना का प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा हरदोई स्थानीय अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक शिरीश शर्मा और स्टाफ के सनोज को ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया। 

Also Read- Hardoi News: प्री स्कूल मजबूत भविष्य की पहली सीढ़ी- बब्बू

मण्डल पदाधिकारियों द्वारा "शिव पथ" स्मारिका का विमोचन किया गया। 

अम्बरीष कुमार सक्सेना एवंं रवि वर्मा के संयुक्त संचालन में हुए इस महाशिवरात्रि कार्यक्रम में सत्संगी धनीराम, रोहित वर्मा, रामचंद्र, व योग प्रशिक्षक सत्यम सक्सेना तथा बाल गोपालों ने प्रेरणादायी भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर लिया।  इस शिवोत्सव की अध्यक्षता शाहजहांपुर के सत्संगी हरिओम ने की।

 समापन पर सभी सत्संगी जनों ने रोजाना ब्रह्ममुहूर्त में उठकर प्रभु का सुमिरन करने का शिव संकल्प लिया।
इस धर्म उत्सव में महात्मा शांतानंद, महात्मा नाहर सिंह, श्रीकृष्ण, अनुराग श्रीवास्तव,योगेंद्र यादव,संजय अग्निहोत्री, रचित श्रीवास्तव, विमल कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की तथा सामूहिक शिव अर्चना में भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement