Hardoi News: नकल विहीन परीक्षा हेतु सभी तैयारियां पूर्ण- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह (District Magistrate Mangala Prasad Singh) ने बताया है कि जनपद में बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ...

Feb 27, 2025 - 18:28
41 Views
Hardoi News: नकल विहीन परीक्षा हेतु सभी तैयारियां पूर्ण- जिलाधिकारी

Hardoi News: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि जनपद में बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गयी हैं। जनपद में 5 जोन की व्यवस्था हेतु जोनल अधिकारी नामित किए गए हैं। 22 सेक्टर बनाए गए हैं जिनकी जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है।

Also Read- Hardoi News: प्री स्कूल मजबूत भविष्य की पहली सीढ़ी- बब्बू

परीक्षा हेतु कुल 135 केन्द्र बनाए गए हैं। केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को लगाया गया है। केंद्र पर सुरक्षा हेतु पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान कुल 6 सचल दल सक्रिय रहेंगे। सभी परीक्षा कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow