Agra News: गंगाजल के आगरा के हिस्से में से 55 एम एल डी के कट की तैयारी चिंताजनक।
महानगर आगरा की जलापूर्ति संतोषप्रद नहीं है,आने वाले समय में नागरिकों में से अधिकांश को पानी की समस्यायें और बढ़ जाना अनुमानित ...

महानगर आगरा की जलापूर्ति संतोषप्रद नहीं है,आने वाले समय में नागरिकों में से अधिकांश को पानी की समस्यायें और बढ़ जाना अनुमानित है।इसका कारण एत्मादपुर तहसील के तमाम ग्रामीण इलाकों को आगरा के लिये मिलने वाले गंगाजल पाइप लाइन के पानी में से एक तिहाई दिये जाने की योजना पर जल निगम काम शुरू कर चुका है।
- आगरा का हिस्से को काटने पर आधारित है योजना
योजना पूरी तरह से जापान सहायतित गंगा जल पाइप लाइन प्रोजेक्ट के तहत आगरा को मिलने वाले 150 क्यूसेक (10 क्यूसी पानी मथुरा जल सप्लाई के लिये कट कर लिया जाता है) पानी में से 140 क्यूसेक पानी आगरा को मिलता है,इसमें से ही अब 55 एम एल डी (1 MLD = 1,000,000 litres/day ) पानी आगरा जलापूर्ति पुनर्गठन योजना (Agra Water Supply Reorganisation Scheme focused on the Trans Yamuna Zone-I & II )के तहत पाइप लाइन से ट्रांस यमुना क्षेत्र में ले जाया जायेगा।वर्तमान में सिकंदरा जलकल परिसर में गंगाजल पाइप लाइन प्रोजेक्ट के तहत 144 एम एल डी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगा हुआ है।इसी का पानी पूरे महानगर में वितरित किये जाने की योजना का क्रियान्वयन चल रहा है। इसी पानी में से वर्तमान में भी पाइप लाइन होकर पानी की आपूर्ति हो रही है।लेकिन आगरा वाटर सप्लाई पुनर्गठन के नाम पर 55 एम एल डी पानी और ट्रांस यमुना क्षेत्र को आपूर्त किया जायेगा, इस प्रकार महागर की जलापूर्ति के लिये 91 एम एल डी (144 MLD -0 55 MLD= 091 MLD) ही उपलब्ध रह जायेगा।
- महानगर के अनेक हिस्सों में पानी नहीं
सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा का मानना है कि जनसामान्य की अवधारणा के अनुसार यह जलराशि 100 म्युनिस्पिल वार्डों की 24 लाख से अधिक (24.78 lakh) आबादी वाले आगरा महानगर वाटर सप्लाई तक के लिए भी अपर्याप्त है।अब जब यह कम होकर जब महज 091 MLD रह जायेगी तब महानगर को शुद्ध एवं गुणवत्ता वाले पानी की जलार्पूति का लक्ष्य किस प्रकार पूरा हो सकेगा।
सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा के जनरल सेक्रेटरी अनिल शर्मा ने जल निगम चीफ इंजीनियर (आगरा जोन) और महाप्रबंधक Chief Engineer (Agra Zone) और जनरल मैनेजर गंगाजल प्रोजेक्ट यूनिट ( General Manager, Ganga Jal Project Unit ) से कहा है कि 144 MLD उपलब्ध जलराशि में से 55 MLD जलराशि, आगरा जलापूर्ति पुनर्गठन योजना के लिये दे दिये जाने के बाद आगरा में जल आपूर्ति की स्थिति पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी सार्वजनिक करें।
- नगर निगम सदन में हो चर्चा
अनिल शर्मा ने कहा कि उपयुक्त तो यह होगा कि नगर निगम सदन में पार्षदों के समक्ष जल निगम के संबंधित अधिकारी आगरा जलापूर्ति पुनर्गठन योजना विस्तार (Agra Water Supply Reorganisation Scheme ) के बारे में विस्तार से जानकारी रखें कि एत्मादपुर तहसील के जिन गांवों को अर्ध ग्रामीण/नव शहरी इलाकों के नाम पर जलापूर्ति किये जाने की तैयारी है,उनके लिये अतिरिक्त जल प्रबंधन की योजना न बनाकर आगरा महानगर की जलापूर्ति के लिये आवंटित गंगाजल पाइप लाइन योजना में से ही क्यों कटौती करने की कार्ययोजना बना डाली गयी।
What's Your Reaction?






