Agra News: आगरा में जलकल विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं इंजीनियर राजकुमार शर्मा, आज है जन्मदिन। 

राजकुमार शर्मा को केवल जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता के रूप में ही नहीं जाना जाता , बल्कि आगरा में सभी क्षेत्रों में उन्होंने उल्लेखनीय....

Jun 17, 2025 - 16:45
111 Views
Agra News: आगरा में जलकल विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं इंजीनियर राजकुमार शर्मा, आज है जन्मदिन। 
  • तत्कालीन मंत्रियों द्वारा सम्मानित किए गए, आज है जन्मदिन
  •  सूर्य नगर टंकी क्लोरीन गैस लीक में भी स्वयं की जान खतरे में डालकर शहर को बचाया था। 

राजकुमार शर्मा को केवल जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता के रूप में ही नहीं जाना जाता , बल्कि आगरा में सभी क्षेत्रों में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है। वे लेखिका भावना वरदान के पिता हैं एवं वर्तमान में ताज लिटरेचर क्लब के संस्थापक के रूप में साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में बढ़कर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

आगरा में जन्मे और दयालबाग से इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त राजकुमार शर्मा ने 70 के दशक में सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग में कार्य किया। तदोपरांत उन्होंने आगरा जल संस्थान में नियुक्ति होने पर आगरा के जलकल विभाग को अपनी सेवाएं प्रदान की और उल्लेखनीय कार्य करके न केवल जल विभाग में बल्कि पूरे आगरा जनपद में सम्मान प्राप्त किया। ईमानदार एवं कर्मनिष्ठ अभियंता के रूप में उन्होंने आगरा में सीवर व्यवस्था एवं पानी सप्लाई के क्षेत्र में 70 के दशक से लेकर वर्ष 2009 तक महत्वपूर्ण कार्य किए।

Also Read- Varanasi News: होटल ताज पहुंच मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा, काशी में 24 जून को होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक।

एक समय ऐसा भी आया जब आगरा में सूर्य नगर कॉलोनी में क्लोरीन गैस लीक की घटना हुई,  इन्होंने आगे बढ़कर वाल्व बंद किया और भयंकर रूप से क्लोरीन गैस के संपर्क में आकर गंभीर रूप से बीमार हुए। अपने सहकर्मी और परिजनों की प्रार्थनाओं के फलस्वरुप स्वस्थ हुए और सेवानिवृत्ति तक निरंतर कार्य किया। आगरा की सीवर व्यवस्था एवं जल सप्लाई को नए आयाम देने के लिए उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की और कई नई योजनाओं को सुचारू रूप से आगरा में कार्यान्वित किया।

उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें तत्कालीन मंत्रियों मुलायम सिंह एक राजेश पायलट द्वारा भी सम्मानित किया गया ।आपके जन्मदिवस पर INA न्यूज़ की टीम की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow